फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Green Valley Cricket Academy reached the semi-finals

सेमीफाइनल में पहुंची ग्रीन वैली क्रिकेट एकेडमी

Sat, 27 Nov 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Green Valley Cricket Academy reached the semi-finals
भूतेश्वर मैदान पर खेलते साई एकेडमी व ग्रिन वैली की टीम - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। श्री भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर खेली जा रही सेठ घनश्याम दास गुप्ता मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला क्वार्टर फाइनल मैच शनिवार को ग्रीन वैली क्रिकेट एकेडमी और साईं क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। यह मुकाबला रोमांचक रहा, जो सुपर ओवर तक पहुंचा। ग्रीन वैली क्रिकेट एकेडमी ने जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेेश किया।
विज्ञापन

साईं क्रिकेट एकेडमी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्रीन वैली क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 19.5 ओवर में 176 रन बनाकर आउट हो गई। इनमें सार्थक ने 77 तथा यूनुस ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी में कैफ ने चार तथा अनमोल व माज ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी साईं क्रिकेट एकेडमी की टीम 20 ओवर में 176 ही रन पर आउट हो गई। माज ने 68 और कैफ ने 33 रन का योगदान दिया। ग्रीन वैली क्रिकेट एकेडमी के लिए अभिषेक और मुकुल ने दो-दो विकेट लिए। चूंकि दोनों टीमों ने 176-176 रन बनाए। ऐसे में सुपर ओवर कराया गया। साईं क्रिकेट एकेडमी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपर ओवर में 13 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्रीन वैली क्रिकेट एकेडमी की टीम ने मात्र चार गेंद में 16 रन बनाकर मैच जीत लिया और सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच सार्थक सिंह को चुना गया। मैच के दौरान सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष साजिद उमर, अमीर कुरैशी, राकेश शर्मा, रणधीर कपूर, राजीव गोयल, मृदुल गर्ग, संजय शर्मा, नदीम आदि मौजूद रहे।

भूतेश्वर मैदान पर खेलते साई एकेडमी व ग्रिन वैली की टीम

भूतेश्वर मैदान पर खेलते साई एकेडमी व ग्रिन वैली की टीम- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed