फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Green Fund started by inserting silver coin

चांदी का सिक्का डालकर की ग्रीन कोष की शुरूआत

Sat, 03 Jul 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Green Fund started by inserting silver coin
सहारनपुर। शहर में पर्यावरण संरक्षण के लिए नदियों को स्वच्छ बनाने, अधिक से अधिक पौधरोपण करने के लिए नगर निगम ने ग्रीन कोष बनाया है। शनिवार को नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने चांदी का सिक्का डालकर ग्रीन कोष की शुरूआत की। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील भी की।
विज्ञापन

नगरायुक्त बताया कि ग्रीन कोष में कोई भी व्यक्ति बीज, पेड़, पौधे, चंदा आदि से सहयोग कर सकता है। इसका एक अलग राष्ट्रीयकृत बैंक में अकाउंट होगा। उसी में यह कोष जमा कराया जा सकेगा। कोष का उपयोग पौधरोपण, पर्यावरण से जुड़े कार्यों पर खर्च होगा। उन्होंने नगर निगम द्वारा कान्हा उपवन गोशाला, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, पौधरोपण, मियावाकी वनों के निर्माण, पांवधोई की सफाई, एमआरएफ सेंटरों की स्थापना, शहर में लगाए गए 180 कम्युनिटी कंपोस्टरों व गो अंत्येष्टि स्थल की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पांवधोई के विकास व सुंदरीकरण के लिए स्मार्ट सिटी में दो प्रोजेक्ट बनाए गए हैं। जिन पर जल्दी काम शुरू होगा। पर्यावरण प्लानर उमर सैफ ने सभी वैज्ञानिकों का परिचय देते हुए निगम द्वारा जल संरक्षण व नदियों के विकास के लिए भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया। कार्यक्रम में सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन, शिवालिक मिशन के सुनील गुप्ता, सेंटर वाटर पीस गाजियाबाद के अध्यक्ष संजय कश्यप, लोकेश शर्मा, आदिल रशीद, डॉ. मोहम्मद इलियास अंकित शर्मा, श्याम सिंह, राघव, दिनेश त्यागी, डॉ. वीरेंद्र आजम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed