फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Grand welcome to the Tokyo Olympic Awareness Torch Relay

टोक्यो ओलंपिक जागरूकता मशाल रिले का भव्य स्वागत

Sat, 24 Jul 2021 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Grand welcome to the Tokyo Olympic Awareness Torch Relay
रिमांउट डिपो के मुख्य गेट पर कमांडेट कर्नल मंगल सिंह को टोक्यो ओलम्पिक जागरूकता मशाल सौंपते नगर ? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। टोक्यो ओलंपिक जागरूकता मशाल रिले का सहारनपुर में भव्य स्वागत हुआ। रिमाउंट डिपो एंड ट्रेनिंग स्कूल के गेट पर स्वागत के बाद रिले स्टेडियम पहुंची। इस दौरान रिले के साथ रिमाउंट डिपो के घुड़सवार आगे-आगे घोड़ों पर निकले। इस दौरान खिलाड़ियों ने भारत माता के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

मशाल रिले सुबह करीब दस बजे रिमाउंट डिपो के गेट पर पहुंची। यहां रिमाउंट डिपो के कमांडेंट कर्नल मंगल सिंह ने रिले में शामिल सदस्यों का स्वागत किया। इस दौरान जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष एवं नगर विधायक संजय गर्ग ने रिले में शामिल रतन गुप्ता, शरद गुप्ता, लक्ष्मण अवार्डी रविकांत मिश्रा और दीपक गुप्ता से मशाल प्राप्त कर मुख्य अतिथि कमांडेंट कर्नल मंगल सिंह को सौंपी। मंगल सिंह ने यह मशाल वरिष्ठ खिलाड़ी रामशरण, लाल धर्मेंद्र प्रताप और पोपिन कुमार को सौंपी। इसके बाद मशाल रिले रिमाउंट डिपो के गेट से डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंची। इस दौरान रिमाउंट डिपो के घुड़सवार चार घोड़ों पर आगे-आगे और रिले में शामिल सदस्य खुले वाहनों में पीछे पीछे चले। स्टेडियम पहुंचकर नगर विधायक संजय गर्ग, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार और सचिव डॉ. एके गुप्ता द्वारा रिले में शामिल सदस्यों का स्वागत किया। इस दौरान सेल्फी फ्रेम भी लगाया गया था, जिसमें खिलाड़ियों ने मशाल के साथ सेल्फी ली।
विज्ञापन

सेल्फी लेने को लेकर होड़ मची रही। नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि इस बार ओलंपिक में उत्तर प्रदेश खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी बड़ी संख्या में हिस्सा ले रहे हैं, जिनको प्रोत्साहित किया जाना बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में उप क्रीड़ा अधिकारी काशीनरेश यादव, अरुणा, दीपक गुप्ता, संदीप गुप्ता, अलंकार किशोर, लाल धर्मेंद्र प्रताप, रविकांत धीमान, बाबूराम सैनी, रामशरण, पवनेश, छवि, आयुषी, प्रियंका, जया, श्वेता, परी, शैली, शिव नंदन, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, बृजेश कुमार आदि शामिल रहे।

रिमांउट डिपो के मुख्य गेट से निकली टोक्यो ओलम्पिक जागरूकता मशाल को विशेष सेना के घोड़ो के साथ लेक

रिमांउट डिपो के मुख्य गेट से निकली टोक्यो ओलम्पिक जागरूकता मशाल को विशेष सेना के घोड़ो के साथ लेक- फोटो : SAHARANPUR

रिमांउट डिपो के मुख्य गेट से निकली टोक्यो ओलम्पिक जागरूकता मशाल को विशेष सेना के घोड़ो के साथ लेक

रिमांउट डिपो के मुख्य गेट से निकली टोक्यो ओलम्पिक जागरूकता मशाल को विशेष सेना के घोड़ो के साथ लेक- फोटो : SAHARANPUR

रिमांउट डिपो के मुख्य गेट से निकली टोक्यो ओलम्पिक जागरूकता मशाल को विशेष सेना के घोड़ो के साथ लेक

रिमांउट डिपो के मुख्य गेट से निकली टोक्यो ओलम्पिक जागरूकता मशाल को विशेष सेना के घोड़ो के साथ लेक- फोटो : SAHARANPUR

टोक्यो ओलम्पिक जागरूकता मशाल को स्टेडियत में लेकर दौड़ते  खिलाड़ी

टोक्यो ओलम्पिक जागरूकता मशाल को स्टेडियत में लेकर दौड़ते खिलाड़ी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed