फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Grand processions performed with great pomp

धूमधाम से निकाली गई भव्य शोभायात्राएं

Tue, 11 Feb 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Grand processions performed with great pomp
रामपुर मनिहारान में संत रविदास जयंती शोभायात्रा में शामिल झांकी - फोटो : SAHARANPUR
धूमधाम से निकाली गई भव्य शोभायात्राएं
विज्ञापन

बड़गांव/छुटमलपुर/अंबेहटा/नागल/चिलकाना (सहारनपुर)। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को देहात में आकर्षक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
बड़गांव क्षेत्र के मिर्जापुर, जड़ौदा पांडा, झबीरण आदि गांवों में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर्व हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर निकाली गई भव्य शोभा यात्राओं में शामिल झांकियां दर्शकों के आकर्षण का मुख्य केन्द्र बनी रही।
विज्ञापन

छुटमलपुर क्षेत्र के गांवों मांडुवाला, चमारीखेडा, अल्लीवाला, रजापुर, बुढ्ढाखेडा पुंडीर, मलायन, कंधेला आदि गांवों में शोभायात्राएं निकाली गई। अंबेहटा के गोविंदगढ़ गांव में संत शिरोमणी गुरु रविदास जयंती पर्व पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर में भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। अजीत सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में भी जयंती पर्व मनाया गया। प्रधानाचार्य रघुनाथ सिंह चौहान, पवन सैनी, प्रबंधक गौरव मित्तल ने विचार रखे। नागल के पहाड़पुर में रविदास जयंती पर्व पर शोभायात्रा निकाली गई। वहीं, चिलकाना के गांव रघुनाथपुर में शोभा यात्रा का उद्घाटन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चौ. शोसिंह ने फीता काटकर किया। इसके अलावा गांव चालाकपुर और बहादरा में भी रविदास जयंती पर भंडारे का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान में भी में संत गुरू रविदास कमेटी के तत्वावधान में नगर के बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा नगर में निकाली गयी। मोहल्ला इकराम स्थित संत रविदास मंदिर में दो दिवसीय कार्यक्रम में हवन, रात्रि जागरण, प्रभात फेरी, ध्वजा रोहण, विचार गोष्ठी के बाद सोमवार को गुरु रविदास की शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ निकाली गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद हाजी फजलुर्रहमान, नगर पंचायत चेयरपर्सन प्रतिनिधि विवेककांत सिंह ,पूर्व विधायक चौधरी महीपाल सिंह, कुलदीप बालियान, रविंद्र चौधरी ने विचार गोष्ठी में विचार रखे। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्ग दिल्ली रोड, बस स्टैंड, मेन बाजार आदि मार्गों से होकर निकाली गयी।

बचीटी में धूमधाम से निकाली रविदास जयंती की शोभायात्रा
देवबंद। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को बचीटी गांव में बैंडबाजों और आकर्षक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
रविदास मंदिर में ग्रामीणों द्वारा सामूहिक भंडारे और यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके बाद पूर्व ग्राम प्रधान मुकेश त्यागी एवं खेड़ा मुगल पुलिस चौकी प्रभारी प्रमोद चौधरी ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में संत शिरोमणि गुरु रविदास और संविधान निर्माता बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर, भगवान शिव पार्वती और भगवान श्रीकृष्ण की झांकियों ने ग्रामीणों का मन मोह लिया। इस मौके पर सौरभ, अमित, अजय बर्मन, सुलेख, राजू, सचिन, सुखपाल सहगल, पिंटू, सोनू बर्मन, मिंटू, मुकेश आदि मौजूद रहे।

छुटमलपुर के मौहम्मदपुर कंधेला में शोभायात्रा में शामिल झांकी

छुटमलपुर के मौहम्मदपुर कंधेला में शोभायात्रा में शामिल झांकी- फोटो : SAHARANPUR

अंबेहटा के गोविंदगढ में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकी

अंबेहटा के गोविंदगढ में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकी- फोटो : SAHARANPUR

बड़गांव के झबीरण में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकी

बड़गांव के झबीरण में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed