फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Grand procession taken out on Lord Mahavir Nirvana Utsav

Saharanpur News: भगवान महावीर निर्वाण उत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा

Wed, 15 Nov 2023 11:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 15 Nov 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Grand procession taken out on Lord Mahavir Nirvana Utsav
सरसावा के जैन मंदिर में पूजा अर्चना करते जैन श्रावक। संवाद
सरसावा। जैन समाज द्वारा भगवान महावीर निर्वाणोत्सव के अवसर पर परंपरागत रूप से वार्षिक गजरथ यात्रा महोत्सव मनाया गया। नगर के दोनों जैन मंदिरों में कार्यक्रम के पश्चात भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

सुबह को नगर के दोनों जैन मंदिरों में पूजा अनुष्ठान के पश्चात विश्व शांति एवं समृद्धि के लिए शांति धारा की गई। इसके पश्चात परंपरागत रूप से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो सराफा बाजार स्थित पंचायती जैन मंदिर से आरंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सूर्यास्त से पूर्व अपने उद्गम स्थल पर आकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे धर्म ध्वजा लिए युवक, उसके पीछे अहिंसा परमो धर्म तथा जियो और जीने दो के नारे लिखे बैनर विश्व शांति का संदेश दे रहे थे। शोभायात्रा में वाईके ग्रुप शामली की झांकियां सत्य तथा धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दे रही थी। तिरंगे झंडे की झांकी तथा केरल के नृत्य भरतनाट्यम पर आधारित कलाकारों द्वारा दी गई प्रस्तुति एवं भगवान नेमिनाथ की वैराग्य से पूर्व की बरात आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा के अंतिम छोर पर स्वर्ण मंडित गजरथ में 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी की प्रतिमा अलौकिक छटा के साथ विराजमान थी।
विज्ञापन

रथ पर ख्वांसी (रथ पर प्रतिमा को लेकर बैठने) बनने का सौभाग्य प्रबल जैन, सारथी राजीव जैन, कुबेर संजय जैन तथा इंद्र शोभित एवं प्रासुक जैन बने। सूर्यास्त से पूर्व शोभायात्रा वापस सराफा बाजार स्थित पंचायती जैन मंदिर पर आकर संपन्न हो गई। जहां जयकारों तथा घंटे घड़ियाल की ध्वनि के बीच श्री जी की प्रतिमा का अभिषेक कर वेदी में स्थापना की गई। इस अवसर पर नरेश चंद जैन, नवीन जैन, राजीव जैन, दिनेश जैन, रजत जैन, अंकित जैन, संजीव जैन, उमंग, तरंग, पारस जैन रहे। जैन समाज द्वारा एसपी देहात सागर जैन, सीओ नकुड़ चित्रांशु गौतम, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार एवं पालिका अध्यक्ष पति राजू पंवार का पगड़ी एवं पटका पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed