{"_id":"642c6f6208ebd761b3092124","slug":"grand-fair-begins-at-shri-tripura-maa-bala-sundari-devi-temple-saharanpur-news-c-34-1-smrt1023-71-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर पर भव्य मेला आरंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर पर भव्य मेला आरंभ
Wed, 05 Apr 2023 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 05 Apr 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
मंदिर में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करते राज्यमंत्री बृजेश सिंह
देवबंद। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी का वार्षिक मेला आरंभ हो गया है। इसका उद्घाटन मंगलवार की देर शाम लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने फीता काटकर व नारियल फोड़कर किया। इससे पूर्व मंदिर के मुख्य गेट पर स्कूली छात्राओं ने राज्यमंत्री पर पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया।
नगरपालिका के तत्वावधान में मेला पंडाल में मंगलवार की शाम उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। पंडित कालिका प्रसाद ने मंत्रोच्चरण द्वारा पूजा संपन्न कराई। मेला परिसर में कार्यक्रम में राज्यमंत्री बृजेश सिंह का सफाई कर्मचारी संघ द्वारा पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने अधिकारियों धार्मिक मेले की गरिमा बनाए रखने व बिजली, सफाई व पेजयल की समुचित व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद राज्यमंत्री मां बाला सुंदरी का आशीर्वाद प्राप्त करने मंदिर पहुंचे। जहां पर मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने विधि विधान के साथ पूजा संपन्न कराई। उन्होंने बताया कि बुधवार को चतुर्दशी तिथि पर माता के भवन पर सुबह चार बजे से प्रसाद चढ़ना आरंभ हो जाएगा। वहीं, मंगलवार की भी सुबह से लेकर देर शाम तक प्रसाद चढ़ाने के लिए मंदिर पर भक्तों का तांता लगा रहा। अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय ध्यान योग गुरु स्वामी दीपांकर महाराज व संचालन दीपकराज सिंघल ने किया।
कार्यक्रम में एडीएम (ई) डाॅ. अर्चना द्विवेदी, एसपी (देहात) सागर जैन, एसडीएम संजीव कुमार, सीओ रामकरन सिंह, नगरपालिका ईओ डाॅ. धीरेंद्र राय, राज्यमंत्री के पिता राजकुमार रावत, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह, राजकिशोर गुप्ता, संदीप शर्मा एडवोकेट, भाजपा नगराध्यक्ष विपिन गर्ग, अशोक गुप्ता, मनोज सिंघल, चौधरी ओमपाल सिंह, डाॅ. पवन सवई, राजकुमार जाटव, पोपिन कुमार, डाॅ. कांता त्यागी व शुभलेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मेले में आंबेडकर साहित्य प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन
देवबंद। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर मेला परिसर में डाॅ. भीमराव आंबेडकर साहित्य प्रदर्शनी का उद्घाटन खजूरी के प्रधान ऋषिपाल ने किया। मुख्य अतिथि व्यापारी नेता मनोज सिंघल रहे। अध्यक्षता सिविल बार एसोसिएशन के महासचिव बालेश्वर प्रसाद व संचालन रामकरण बौद्ध ने किया। इस मौके पर राजकुमार जाटव, ओमवीर सिंह, राजपाल कर्णवाल, ओमप्रकाश, बाबूराम कनौजिया, रजनीश गौतम, डाॅ. शिवकुमार व जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।