फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gram Pradhan will head the campaign against Corona

कोरोना के खिलाफ चलने वाले अभियान के मुखिया होंगे ग्राम प्रधान

Sun, 09 May 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Gram Pradhan will head the campaign against Corona
सहारनपुर। ग्रामीण इलाकों की तरफ बढ़ रहे कोरोना से नागरिकों को निजात दिलाने की तैयारी जिला पंचायत राज विभाग और स्वास्थ्य विभाग संयुक्त रूप से कर रहा है। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों से विभाग संवाद कर रहा है। इसके साथ ही टीकाकरण और सैनिटाइजेशन के साथ ही गांवों में चलने वाले सभी अभियान के मुखिया ग्राम प्रधान होंगे।
विज्ञापन

जनपद के 11 विकास खंडों की 884 ग्राम पंचायतों में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को कोरोना के खिलाफ चलने वाले अभियान का मुखिया बनाया जा रहा है। ग्राम प्रधान और सचिव की देखरेख में ही सैनिटाइजेशन और टीकाकरण का अभियान चलेगा। ग्राम प्रधानों से विभाग की ओर से संवाद कर प्लान तैयार कर लिया गया है। हालांकि, वर्तमान में भी ग्रामों में सैनिटाइजेशन अभियान चल रहा है, लेकिन विशेष अभियान की तैयारी भी की जा रही है। 18 से ऊपर की उम्र वाले सभी लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए डाटा भी तैयार किया जा रहा है। ग्राम प्रधानों को इसकी जिम्मेदारी सौंप दी है।
विज्ञापन

विशेष अभियान के यह रहेंगे मुख्य बिंदु
- गांव की हर गली को सैनिटाइज किया जाए
- चूने का छिड़काव प्रतिदिन हर गली में हो सके
- किसी को बुखार या खांसी है तो उसका तुरंत कोविड टेस्ट कराया जाए।
- वैक्सीनेशन ज्यादा से ज्यादा लोगों का हो सके।
- धार्मिक स्थल, सार्वजनिक स्थान और शौचालयों को प्रतिदिन सैनिटाइज कराया जाए।
कोरोना से जारी जंग में ग्राम पंचायतों में अभियान शुरू कर दिए गए हैं। गांवों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। आगामी दिनों में कई विशेष अभियान चलेंगे।
-उपेंद्र राज सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed