फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gram Panchayats will shine to get first place

प्रथम स्थान पाने को चमकेगी ग्राम पंचायतें

Mon, 11 Oct 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Gram Panchayats will shine to get first place
ग्राम सचिवालय में झाडू लगाता सफाई कर्मचारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। स्वच्छता में जनपद को प्रथम स्थान पर लाने के लिए जिला पंचायत राज विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत ग्राम पंचायतों को चमकाया जा रहा है। क्योंकि, अगले सप्ताह से स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू होगा। वर्ष 2020 में जनपद प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा था।
विज्ञापन

दरअसल, स्वच्छ भारत मिशन के तीसरे चरण में जनपद के 11 विकासखंडों की 884 ग्राम पंचायतों में विभिन्न कार्य कराए गए। इसके तहत सामुदायिक शौचालयों का करीब 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। 300 से अधिक शौचालयों को देखरेख के लिए स्वयं सहायता समूहों को हैंडओवर भी कर दिया गया है। इसके साथ ही पंचायत भवन को ग्राम सचिवालय के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए अभी 50 प्रतिशत ही कार्य हो पाया है।
विज्ञापन

इसी के तहत अब अगले सप्ताह से शुरू होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए भी ग्राम पंचायतों को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा रहा है। विभाग द्वारा गांवों की दीवारों पर रंगाई-पुताई के अलावा स्वच्छता और कोरोना से बचाव के संदेश लिखी पेंटिंग भी बनवाई जा रही है। प्राथमिक विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और धार्मिक स्थलों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कचरा प्रबंधन के होंगे इंतजाम, बनेगी खाद
स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव में कचरा प्रबंधन के लिए इंतजाम भी किए जा रहे हैं। कचरे से जैविक व कंपोस्ट खाद बनाने का भी खाका तैयार किया गया है। इसके तहत प्रत्येक विकासखंड स्तर पर प्लांट लगाया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को स्वरोजगार के उद्देश्य से जोड़ा जाएगा।
नए प्रधानों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
पहली बार ग्राम प्रधान बने लोगों को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उनको गांव को स्वच्छ, सुंदर और आदर्श ग्राम पंचायत बनाने की प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसको लेकर गांवों में प्रत्येक विकासखंड स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

यह होंगे अभियान के विशेष बिंदु
-- गांवों की गलियों और नालियों की सफाई प्रतिदिन होगी।
-- कहीं पर भी जलभराव नहीं होने दिया जाएगा
-- कूड़ा निस्तारण प्रबंधन की व्यवस्था की जाएगी
-- जगह-जगह कूड़े के ढेर नहीं लगने दिए जाएंगे
-- ग्रामीणों, युवाओं और बच्चों को सफाई के प्रति जागरूक किया जाएगा।
ग्राम को स्वच्छ और सुंदर बनाना विकास की प्राथमिकता है। विभाग की कोशिश है कि स्वच्छता सर्वेक्षण में इस बार सहारनपुर को प्रदेश में प्रथम स्थान मिले। ------आलोक शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी

गांव बबैल बुजुर्ग में दीवारों पर बनाई गई पेटिंग।

गांव बबैल बुजुर्ग में दीवारों पर बनाई गई पेटिंग।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed