फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   GPA Club beat Nakud by 20 runs and won the match

जीपीए क्लब ने नकुड़ टीम को बीस रन से हरा जीता क्रिकेट मैच

Sun, 19 Jun 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
GPA Club beat Nakud by 20 runs and won the match
अंबेहटा में विजेता जीपीए क्लब की क्रिकेट टीम - फोटो : SAHARANPUR
जीपीए क्लब ने नकुड़ को बीस रन से हरा जीता मैच
विज्ञापन

अंबेहटा (सहारनपुर)। ग्रीन वैली क्रिकेट एकेडमी में आयोजित हुए एक दिवसीय क्रिकेट मैच में जीपीए क्लब ने नकुड़ की टीम को बीस रन से हरा दिया।
जीपीए क्लब के कप्तान खालिद मलिक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 222 रन का लक्ष्य नकुड़ की टीम के समक्ष रखा। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए दानिश शफीक ने सात गगनचुंबी छक्के व दो शानदार चौकों की बदौलत 53, उबेद खान ने 65 व अर्चित ने 35 रन की पारी खेली। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी नकुड़ की टीम जीपीए क्लब तेज गेंदबाजों के सामने रनों के लिए जूझती नजर आई। नकुड़ की टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर मात्र 202 रन ही बना सकी। जीपीए क्लब टीम ने 20 रन से मैच जीता।

जीपीए की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते अर्चित शर्मा, सलमान, संजय बलालाखेड़ी, खालिद मलिक, मरगूब अंसारी, संजीव शर्मा, उबैद ने एक-एक विकेट लिया। मैन ऑफ दा मैच हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले उबेद खान को दिया। इस दौरान काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed