फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Government's Rs 1.57 crore may go waste

Saharanpur News: कहीं पानी में न बह जाए सरकार के 1.57 करोड़

Thu, 28 Aug 2025 11:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 28 Aug 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Government's Rs 1.57 crore may go waste
बेहट। नगर पंचायत गांगरोह नदी के किनारे पर कान्हा गोशाला का निर्माण करा रही है। नदी की जलधारा गोशाला की चहारदीवारी से टकरा है। पिछले दिनों पानी के तेज बहाव से हुए कटाव के कारण गोशाला की नींव भी ध्वस्त हो गई थी। मोहल्ला सड़कपार निवासी टीपू सुल्तान की शिकायत पर जिलाधिकारी ने इसकी जांच मुख्य चिकित्साधिकारी को सौंपी है।
विज्ञापन

निराश्रित गायों का पुनर्वास करने उद्देश्यों से नगर विकास विभाग द्वारा कान्हा गोशाला योजना के अंतर्गत बेहट में नगर पंचायत 1.57 करोड़ के बजट से गोशाला का निर्माण करा रही है। नगर पंचायत ने गोशाला के निर्माण को लेकर बड़ी चूक की है। इस गोशाला का निर्माण कस्बे में गांगरोह नदी के बिल्कुल किनारे पर कराया जा रहा है।
विज्ञापन

नदी की जलधारा गोशाला की चहारदीवारी से टकरा रही है। गांगरोह बरसाती नदी है। इसमें पहाड़ियों पर बारिश के बाद पानी का तेज बहाव आता है, जिससे किनारों पर भूमि कटाव होता है। पिछले दिनों कटाव होने से गोशाला की नींव भी ध्वस्त हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी से शिकायत में टीपू सुल्तान ने बताया कि कभी भी गोशाला नदी की संभावित बाढ़ में समा सकती है। इससे उसमें रखे जाने वाले गोवंश को भी खतरा हो सकता है और सरकार करोड़ों रुपये पानी में बह सकता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी ने निर्माण स्थल की भोगौलिक स्थिति से अवगत होते हुए भी गोशाला का निर्माण कराया। उधर, चेयरमैन अब्दुल रहमान का कहना है कि नगर पंचायत द्वारा केवल गोशाला के निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया था। भूमि राजस्व विभाग ने आवंटित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed