फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Government's order meaningless, birth certificates are being made from Aadhar card

Saharanpur News: शासन का आदेश बेमानी, आधार कार्ड से बनाए जा रहे हैं जन्म प्रमाणपत्र

Fri, 05 Dec 2025 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 05 Dec 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Government's order meaningless, birth certificates are being made from Aadhar card
सहारनपुर। नगर निगम में शासन का वह आदेश बेमानी साबित हो रहा है, जिसमें जन्म प्रमाणपत्र के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। बृहस्पतिवार को भी नगर निगम में मुंशी फाइल तैयार करने में आधार कार्ड की कॉपी संलग्न करते नजर आए।
विज्ञापन

जन्म प्रमाण पत्र नगर निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत और ग्राम पंचायत आदि के द्वारा जारी किए जाते हैं। नगर निगम में प्रतिदिन 100 से अधिक आवेदन जन्म प्रमाणपत्र के लिए होते हैं। इस लिहाज से महीने में आंकड़ा तीन हजार से अधिक बैठता है। वर्षों से जन्म प्रमाणपत्र के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता की हुई है। अब 24 नवंबर को जारी अपने आदेश में विशेष सचिव ने जन्म प्रमाणपत्र आधार कार्ड में दर्ज जन्म तिथि के आधार पर न बनाने के आदेश सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव आर सचिवों को दिए हैं।
विज्ञापन

हैरत की बात यह है कि नगर निगम तक में आदेश के दस दिन बाद भी अनुपालन नहीं किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को नगर निगम की पड़ताल की गई। जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र कार्यालय के बाहर पार्क में मुंशी जन्म प्रमाणपत्र के लिए फॉर्म तैयार कराते हुए आधार कार्ड की कॉपी संलग्न कराते नजर आए। उनका कहना है कि बिना आधार कार्ड के फॉर्म स्वीकार नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed