फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Government will give employment to migrant workers: Pathak

प्रवासी कामगारों रोजगार देगी सरकार: पाठक

Tue, 07 Jul 2020 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Government will give employment to migrant workers: Pathak
भाजपा महानगर कार्यकारिणी की ऑनलाइन बैठक में विचार रखते प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक। - फोटो : SAHARANPUR
प्रवासी कामगारों को रोजगार देगी सरकार : पाठक
विज्ञापन

सहारनपुर। भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रवासी कामगारों का डाटा तैयार कर लिया है। इसके तहत 35 लाख कामगारों को रोजगार दिया जाएगा।
मंगलवार को प्रदेश महामंत्री व एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने महानगर कार्यकारिणी की ऑनलाइन बैठक में कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की बूथ, सेक्टर और मंडल समितियों की सूची एकत्र कर इसी माह वर्चुअल कार्यकर्ता सम्मेलन होंगे। इसके साथ ही बूथ समितियों के सत्यापन होगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए पदाधिकारी दूरभाष के माध्यम से ही सत्यापन करें। उन्होंने कोरोना काल में कार्यकर्ताओं द्वारा किए कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा की पार्टी हाईकमान की समीक्षा बैठक में प्रवासी श्रमिकों की मदद करने पर सहारनपुर के राधा-स्वामी सत्संग व्यास के प्रबंधन की सराहना की गई, जिन्होंने सरकार का पूरा-पूरा सहयोग किया है। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने भी दिन-रात लोगों की सेवा की। इसी को लेकर पार्टी ने एक डिजिटल बुकलेट मंडल स्तर पर निकालेगी, जिसमें कार्यकर्ताओं द्वारा किए कार्यों का संकलन होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री के संकल्प लोकल फॉर वोकल को सफल बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में महापौर संजीव वालिया, मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, किशोर शर्मा, योग चुघ, विपिन कुमार, प्रवीण छाबड़ा, विक्रम शर्मा, नीरज गुप्ता, पुनीत त्यागी, अनिल मित्तल, दुष्यंत यादव, सुनील पंवार, जसबीर मोघा, अरुण गुप्ता, वर्षा चोपड़ा, रेखा रोहिला, डाक्टर नीलू राणा मौजूद रहे। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राकेश जैन व संचालन महामंत्री शीतल विश्नोई ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed