फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Government wants to scare Muslims by killing Atiq and Ashraf: Mavia

अतीक और अशरफ की हत्या कर मुस्लिमों को डराना चाहती है सरकार : माविया

Sun, 16 Apr 2023 05:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 16 Apr 2023 05:46 PM IST
विज्ञापन
Government wants to scare Muslims by killing Atiq and Ashraf: Mavia
पूर्व विधायक माविया अली
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पूर्व विधायक का वीडियो
विज्ञापन



देवबंद (सहारनपुर)। पूर्व विधायक एवं सपा नेता माविया अली का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह प्रदेश की योगी सरकार पर आरोप लगा रहे है कि सरकार अतीक और अशरफ की हत्या कर मुसलमानों को डराकर प्रदेश का माहौल खराब करना चाहती है। लेकिन इससे डरने की नहीं बल्कि वोट की चोट से मुकाबला करने की जरूरत है।

वीडियो में वे कह रहे है कि पहले अतीक के बेटे असद का एनकाउंटर कर दिया गया, इसके दो दिन बाद ही पुलिस कस्टडी में अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या कर दी जाती है। सब जानते हैं कि इस प्रकार की घटनाएं कराकर सरकार मुसलमानों को डराने का काम कर रही है और माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। माविया ने कहा कि इन सबका जवाब देने के लिए जरूरी है कि जिन नेताओं को आपने चुना है, उनको ताकत दें या उनकी ताकत को खत्म करें। यदि प्रयागराज जैसी घटनाएं होती रहेंगी तो टक्कर देने वाले भी खत्म हो जाएंगे। माविया अली ने नगर निकाय चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि देवबंद में बीजेपी या प्रशासन की हिम्मत नहीं है कि एक वोट की भी बेईमानी कर लें। हमें हर हाल में अंदर से कंधे पर आना है, चाहे जनाजे की शक्ल में आए या फिर जीत की शक्ल में।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed