{"_id":"6024232d8ebc3ee9372c7e3e","slug":"government-wants-to-crush-farmers-voice-ajay-kumar-lallu-saharanpur-news-mrt524633994","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की आवाज कुचलना चाहती है सरकार: अजय कुमार लल्लू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की आवाज कुचलना चाहती है सरकार: अजय कुमार लल्लू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने किसान पंचायत में कहा कि 180 से अधिक किसानों ने शहादत दे दी, मगर प्रधानमंत्री ने संसद में किसानों और नौजवानों का अपमान किया। सरकार आंदोलन कर रहे किसानों की आवाज कुचलना चाहती है, मगर कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी और किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ रहेगी।
अजय कुमार ने कहा कि भाजपा का किसानों की आय दोगुनी करने का दावा खोखला है। किसान दर-दर की ठोकर खा रहा है, लेकिन सरकार गन्ना मूल्य तक घोषित नहीं कर रही। बिजली के बढ़ते दाम ने किसान की नाक में दम कर रखा है। जिसने भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाई, उसका दमन किया गया और जेल भेजा गया। प्रियंका गांधी ने उन्नाव की बिटिया की आवाज बुलंद की, हर दुख में पीड़ितों के साथ खड़ी हैं। सहारनपुर की धरती से सम्मान और अधिकार की लड़ाई का आगाज प्रियंका गांधी ने कर दिया है। किसानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। अगर लाठी चलेगी तो पहली लाठी हम खाएंगे। किसानों के हक में जेल जाने को तैयार हैं। उन्होंने नारा लगवाया, जो खेत को जोते बोये वही खेत का मालिक होय।
हमेशा किसानों के खिलाफ रही भाजपा: शुक्ला
चिलकाना। पूर्व मंत्री राजीव शुक्ला ने कहा कि भाजपा हमेशा किसानों के खिलाफ रही है। उसने कभी भी किसानों के हित में नहीं सोचा है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि अच्छे दिन आएंगे, लेकिन डीजल, पेट्रोल तथा कृषि यंत्र महंगे हो रहे हैं। सरकार ने किसानों का भविष्य बिगाड़ दिया है। देश के विकास में किसानों का महत्वपूर्ण योगदान है। दिल्ली में चल रहे आंदोलन में आप सभी सहयोग करें।
विज्ञापन
कृषि मंत्री का कृषि से ताल्लुक तक नहीं : पुनिया
चिलकाना। एससी-एसटी आयोग के पूर्व चेयरमैन पीएल पुनिया ने कहा कि पूरा देश कृषि कानूनों का विरोध कर रहा है, लेकिन सरकार किसी की भी सुनने को तैयार नहीं है। देश के प्रधानमंत्री और कृषि मंत्री का कृषि से कोई ताल्लुक नहीं है तो वह किसानों का दर्द कैसे समझ सकते हैं। सरकार कहती है कि किसानों की आमदनी दोगुनी कर देंगे, लेकिन उन्हें अपमानित किया जा रहा है। अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है।
डरपोक हैं दमन करने वाले : सुप्रिया श्रीनेत
चिलकाना। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि किसानों का दमन करने वाले डरपोक हैं। आज ये राम का नाम ले रहे हैं, कल यही रहीम का नाम लेंगे। कृषि कानून अंबानी तथा अडानी के कहने पर बनाए गए हैं। किसानों को देश की रीढ़ माना जाता है मगर ये गोडसे के लोग हैं। किसानों के हित की बात नहीं करेंगे।
मंच पर इन लोगों ने भी रखे विचार
चिलकाना। कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद, पूर्व सांसद बेगम नूरबानो, पूर्व विधायक इमरान मसूद, राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन, महामंडलेश्वर स्वामी भूपेंद्र गिरी, गाजियाबाद से डोली शर्मा, इमरान प्रतापगढ़ी, पूर्व एमएलसी विवेक बंसल, अराधना मोना मिश्रा, पूर्व सांसद कमांडो कमल किशोर आदि ने भी विचार रखे। मंच संचालन बिलाल ने किया। वहीं, मंच पर उत्तराखंड से विधायक ममता राकेश, मनिंदर सूद, विधायक नरेश सैनी, मसूद अख्तर, जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली, जितेंद्र गौड़, शाजान मसूद, नोमान मसूद, इरशाद चेयरमैन, रागिब अंजुम, शायान मसूद, हमजा मसूद, महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, एआईसीसी सदस्य जावेद साबरी, प्रदेश सचिव सत्यम भूरियान, जायर हुसैन चांद, शशी वालिया, केएल शर्मा, अरुण चौधरी, मेहरबान आलम आदि मौजूद रहे।
मंच के नजदीक कराया गया ध्वजारोहण
चिलकाना। किसान पंचायत के मंच के नजदीक ही प्रियंका गांधी ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने के उपरांत राष्ट्रीय गान गाया गया। इस दौरान कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे। ध्वजारोहण के उपरांत प्रियंका गांधी मंच पर पहुंचीं।
प्रतीक चिह्न में दिया हल
किसान पंचायत में प्रियंका गांधी को विधायक मसूद अख्तर, नरेश सैनी, जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर अली, नोमान मसूद, जावेद साबरी ने प्रतीक चिह्न हल देकर सम्मानित किया। वहीं, सिख समाज की तरफ से पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू, गुरु सिंह सभा के पूर्व प्रधान एचएस चड्ढा, बॉबी माकन, साहब सिंह, परमवीर सिंह ने प्रियंका गांधी शॉल और सरोपा भेंट किया।
यातायात जाम के बने हालात
चिलकाना। गंदेवड़-चिलकाना मार्ग पर रैली स्थल होने के कारण लोगों को जाम से दो-चार होना पड़ा। रैली के दौरान सुल्तानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गांव धोलाहेड़ी तथा सुल्तानपुर से बाईपास तक जाम लगा रहा। रैली के उपरांत भीड़ छंटने में एक घंटे से ज्यादा का समय लगा, उसके बाद ही रास्ता खुल सका।