देवबंद/रामपुर मनिहारान/नागल/साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। पेट्रोल व डीजल के मूल्य में की जा रही वृद्धि के विरोध में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजें। इनमें पेट्रोल, डीजल की बढ़ी कीमतों को तुरंत वापस लेकर जनता को राहत देने की मांग की गई।
देवबंद में कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष अजय त्यागी व नगराध्यक्ष तंजीम सिद्दीकी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खंड विकास अधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि प्रतिदिन पेट्रोलियम पदार्थों में बढ़ोतरी ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि डीजल के दाम पेट्रोल से भी अधिक हुए हैं। इस मौके पर वरियाम खान, अब्दुल कादिर त्यागी, नेता मजाहिर हसन, रमेशचंद सैनी, अशरफ भारती, प्रमोद त्यागी, अनवार सिद्दीकी, राशिद खान, शिव कुमार सैनी, सत्यपाल कश्यप, मदन मोहन त्यागी आदि रहे। रामपुर मनिहारान और सरसावा में कांग्रेसियों ने अपने जिला अध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली के नेतृत्व में एक ज्ञापन खंड विकास अधिकारी श्रुति शर्मा को सौंपा। अतुल पंवार, हैरिसन लवी, प्रीतम सैनी, पराग पंवार, प्रवीण चौधरी, संजय पंवार, अजीम मलिक आदि शामिल रहे। नागल में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ओमपाल सिंह ने कहा कि जब देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। ऐसे में सरकार राहत देने की बजाय लगातार तेल के रेट में बढ़ोतरी कर रही है। इस मौके पर शीला चक्रवर्ती, अरविंद पालीवाल, अमन कुमार, सूरजपाल, ओम सिंह, राजकुमार सैनी आदि रहे। साढ़ौली कदीम में डीजल-पेट्रोल में लगातार की जा रही मूल्य बढ़ोतरी को लेकर ब्लाक अध्यक्ष चौ हाशिम के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन खंड विकास अधिकारी रविप्रकाश सिंह को सौंपा।

देवबंद में पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के विरोध में खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपते ?- फोटो : SAHARANPUR

सरसावा में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नारेबाजी करते कांग्रेसी कार्यकर्ता- फोटो : SAHARANPUR

नागल में तेल की बढ़ी कीमतों को लेकर विकास खंड कार्यालय पर ज्ञापन सौंपते कांग्रेस कार्यकर्ता- फोटो : SAHARANPUR

तेल की बढती कीमतो के विरोध में साढौली कदीम में बीडीओ को ज्ञापन देते कांग्रेस कार्यकर्ता- फोटो : SAHARANPUR