{"_id":"60e893088ebc3ec76f33e396","slug":"government-should-make-payment-of-outstanding-sugarcane-with-interest-saharanpur-news-mrt546627322","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्याज सहित बकाया गन्ना भुगतान कराए सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्याज सहित बकाया गन्ना भुगतान कराए सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। ब्याज सहित बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने और 400 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित करने सहित अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
शुक्रवार को ज्ञापन देने से पहले कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित बैठक में प्रदेश संयोजक (गन्ना) श्यामवीर त्यागी ने कहा कि पिछले चार वर्षों से गन्ना मूल्य में कोई वृद्धि नहीं हुई है। जबकि इस दौरान उर्वरक, बिजली एवं डीजल के दामों में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। जिलाध्यक्ष राहुल त्यागी ने कहा कि सीओ 0238 प्रजाति की औसत पैदावार बढ़ी है। इसलिए गन्ने की औसत पैदावार एक हजार क्विंटल प्रति हेक्टेयर के हिसाब से सट्टा निर्धारित किया जाए। जिला महामंत्री विक्रम सिंह पुंडीर ने कहा कि सभी चीनी मिलों का संचालन 15 अक्तूबर से शुरू कराया जाए। जिससे समय पर गेहूं की बुआई हो सके। जिला उपाध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में ब्याज सहित बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराया जाए। ऐसा नहीं होने पर भारतीय किसान संघ आंदोलन करेगा। इस दौरान नीरज त्यागी, गौतम, विवेक, संजय चेयरमैन, मुकेश धीमान, अमरनाथ धीमान, राकेश त्यागी, धर्मेंद्र पुंडीर, रणदीप राणा, सतेंद्र राणा, विकास, अंग्रेज चीमा, इंतखाब प्रधान, अजय चौधरी, एहतेशाम, अमन, मनीष, अमित आदि मौजूद रहे।