फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Government should issue guide line to open madrasa

मदरसे खोलने को गाइड लाइन जारी करे सरकार

Thu, 22 Oct 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Government should issue guide line to open madrasa
मदरसों को खोलने के लिए जल्द से जल्द गाइड लाइन जारी की मांग को लेकर डीएम से मिलते दारुल उलूम जमीयत ज - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जमीयत उलमा ए हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी, दारुल उलूम देवबंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी और बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने डीएम अखिलेश सिंह से मुलाकात कर मदरसों में पढ़ाई शुरू कराने के लिए भी गाइड लाइन जारी कराने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी से उनके कैंप कार्यालय में वार्ता के दौरान मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जारी नई गाइड लाइन में धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति दी गई है तथा इसी क्रम में स्कूल भी खुल गए हैं। प्रशासन मदरसों को खोलने के लिए भी गाइड लाइन जारी करे। मदरसे न खुलने से छात्रों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है, इसलिए इस संबंध में गाइड लाइन जारी की जाएं।
विज्ञापन

सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि मदरसों के जिम्मेदार सोशल डिस्टेंसिंग के अनुसार ही छात्रों को पढ़ाएंगे तथा परिसर में छात्रों के स्वास्थ्य व कोरोना से बचाव के लिए सभी उपाय किए जाएंगे। डीएम अखिलेश सिंह ने आश्वासन दिया कि शासन से बात कर इस संबंध में गाइड लाइन जारी की जाएगी। इसमें मोनिस रजा, सैय्यद हस्सान, रिहान खान, अली प्रधान, हैदर रुफ सिद्दीकी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed