{"_id":"605ccea88ebc3e58ff462df4","slug":"government-serious-towards-farmers-and-livestock-owners-suresh-rana-saharanpur-news-mrt53170264","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार किसानों और पशुपालकों के प्रति गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार किसानों और पशुपालकों के प्रति गंभीर
विज्ञापन
भाकंला में पशु आरोग्य मेले को संबोधित करते केबिनेट मंत्री सुरेश राणा।
- फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। प्रदेश सरकार के गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों और पशुपालकों की समस्या के प्रति गंभीर है। गांव स्तर पर पशु आरोग्य मेलों के आयोजन से पशुओं का मुफ्त इलाज किया जा रहा है। विपक्षी दल केवल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए किसानों को बरगला रहे हैं, लेकिन किसान ऐसे दलों की खराब मानसिकता को समझ चुके हैं।
बृहस्पतिवार को गांव भांकला में पंडित दीनदयाल उपाध्याय वृहद पशु अरोग्य मेला में गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि सरकार किसान सम्मान निधि, कृषि यंत्रों पर अनुदान, गरीब परिवारों को आवास योजना का लाभ आदि योजनाएं चला रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से किसानों की आय दोगुना करने का काम किया जा रहा है। प्रदेश में भाजपा सरकार में चार साल के कार्यकाल में रिकार्ड विकास कार्य कराए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में आवारा घूमने वाले पशुओं हेतु गोवंश आश्रय स्थल बनवाए हैं। साथ ही उनके पालन पोषण हेतु बजट का प्रावधान किया है। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था बेहतर हुई है, अब या तो खूंखार अपराधी ऊपर चले गए या फिर जेल में हैं, जबकि पूर्व की सरकारों में गुंडों को बढ़ावा दिया जाता था। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं।
इससे पूर्व मेले का उद्घाटन फीता काटकर व गाय का पूजन कर किया। इस दौरान राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष जसवंत सैनी, पूर्व एमएलसी वीरेंद्र सिंह, मुकेश चौधरी, विनोद कुमार, पूर्व ब्लाक प्रमुख घनश्याम चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा मेला राम पंवार, मेघराज सिंह, शेर सिंह, पूर्व प्रमुख नक्षत्र पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कृषि, गन्ना समेत कई विभाग ने प्रदर्शनी लगाई
मेले में पशुपालकों ने अपने बीमार पशुओं का नि:शुल्क इलाज कराया। मेले में आसपास के गांवों के पशुपालक अपने पशुओं को लेकर पहुंचे थे। वहीं, मेले में कृषि, गन्ना, पशु पालन और अन्य विभागों ने प्रदर्शनी लगाई। मेले में लगाई गए विभिन्न विभागों के स्टाल पर किसानों को उन्नत तकनीक से फसल की अधिक पैदावार लेने, गन्ने के साथ सह खेती करने के तरीके बताए ।

रामपुर के भांकला में गौपूजन करते पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह- फोटो : SAHARANPUR