फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Government sensitive to farmers' interests: Saini

सरकार किसान हितों के लिए पूरी तरह संवेदनशील : सैनी

Thu, 15 Jul 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Government sensitive to farmers' interests: Saini
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह से संवेदनशील है। किसानों की आय को दोगुना करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। किसान कृषि वैज्ञानिकों की सलाह पर ही खाद, बीज और कीटनाशकों का प्रयोग करें।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जनमंच सभागार एवं प्रांगण में कृषि विभाग द्वारा संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजना के तहत जनपद स्तरीय किसान मेला एवं खरीफ उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कृषि बजट में आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना के तहत धन की समुचित व्यवस्था की है। गांव गांव में अभियान चलाकर किसानों का क्रेडिट कार्ड बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. आईके कुशवाहा ने खरीफ की फसलों में लगने वाले प्रमुख कीट एवं रोगों की रोकथाम के विषय में तकनीकी जानकारी दी। प्रगतिशील किसान सुरेंद्र सिंह ने जैविक खेती के विषय में जानकारी दी। संजय सैनी ने एफपीओ के विषय में बताया। उन्होंने किसानों को सतावर, अश्वगंधा, कौंच, सर्पगंधा की खेती की जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र कुमार ने धान की प्रजातियों, रोपाई, कीट एवं रोग नियंत्रण की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह, उप कृषि निदेशक कृषि रक्षा राकेश बाबू, उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह सैनी, कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद कुमार आदि ने भी विचार व्यक्त किए। किसान मेले में बीज, कृषि यत्रों, कृषि रक्षा रसायनों, पशुपालन, उद्यान, गन्ना, महिला समूह, एवं मत्स्य आदि से संबंधित 20 स्टॉल लगे ।

इस दौरान जिला गन्ना अधिकारी केएम मणि त्रिपाठी, जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार, जिला कृषि अधिकारी धीरज कुमार सिंह, कृषि रक्षा अधिकारी शिप्रा, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार, एलडीएम संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed