फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Government seeks details for three-tier Panchayat elections.

Saharanpur News: त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए शासन ने मांगा ब्योरा

Wed, 15 Jul 2026 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 15 Jul 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Government seeks details for three-tier Panchayat elections.
सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियां शासन स्तर पर तेज हो गई हैं। शासन ने प्रधान पदों पर होने वाले चुनावों के लिए आरक्षण का नया खाका तैयार करने के लिए प्रक्रिया शुरू की है। पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन के बाद जिले से पंचायतवार पिछड़ा वर्ग की आबादी, आरक्षण से संबंधित विस्तार से जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

जिले में 884 ग्राम पंचायत हैं। प्रधानों का कार्य 26 मई को समाप्त हो गया था। इसके बाद 27 मई से सरकार ने प्रधानों को प्रशासक बना दिया है। हालांकि हाईकोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई चल रही है। वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष का भी कार्यकाल 12 जुलाई को समाप्त हो गया। इसके साथ ही क्षेत्र पंचायतों के सदस्यों का कार्यकाल 19 जुलाई को समाप्त होगा।
विज्ञापन

सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्षों को भी प्रशासक बनाया है, जबकि अभी तक जिलाधिकारी प्रशासक के तौर पर अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालते रहे हैं। शासन ने कई बिंदुओं पर आरक्षण समेत अन्य जानकारी जिले से मांगी है। इसमें प्रत्येक पंचायत का नाम, कुल जनसंख्या, अन्य पिछड़ा वर्ग की आबादी, उनका प्रतिशत, अनुसूचित जाति, जनजाति की संख्या, ग्राम पंचायत में वार्डों की संख्या समेत अन्य जानकारी है। पंचायत राज विभाग ने सभी सूचनाओं को तैयार कर रिपोर्ट बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

n यह है वर्तमान स्थिति : जिले में 884 ग्राम पंचायतें हैं। इन पंचायतों में वार्डों की संख्या 11,210 है। क्षेत्र पंचायत में वार्ड की संख्या 1,206 है। इसी तरह जिला पंचायत के कुल 49 वार्ड हैं।

2021 के पंचायत चुनाव में जिले में 18, 56,173 मतदाता पंजीकृत थे। दस जून को जारी अंतिम मतदाता सूची में जिले की 884 ग्राम पंचायतों में 19,24,716 मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed