फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Government's farmer schemes were explained in fairs

किसान मेलों का आयोजन

Sun, 21 Mar 2021 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Government's farmer schemes were explained in fairs
तीतरो नगर पंचायत के कार्यक्रम में मौजूद नागरिक - फोटो : SAHARANPUR
सरसावा/ नागल/ रामपुर मनिहारान/ साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। भाजपा सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर जिले के देहात में किसान कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत किसान मेलों एवं प्रदर्शनियों का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा सरकार के चार साल में कराए गए विकास कार्यों का बखान भी किया गया।
विज्ञापन

सरसावा खंड विकास कार्यालय पर आयोजित किसान मेले में आयुष राज्यमंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी ने कहा कि अन्नदाता किसानों पर प्रदेश सरकार ने विशेष रूप से फोकस किया हुआ है। इसी के तहत प्रदेश में ऋण माफी, किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा योजना सहित किसानों के हितों के लिए तमाम योजनाएं चलाई गई हैं। इससे किसानों की आय केवल दोगुनी ही नहीं बल्कि उनका संपूर्ण विकास हो सके। बीडीओ ज्योति बाला, कृषि अधिकारी यशवीर सिंह, नेडा के अंवर अभियंता आरपी वर्मा, रविंद्र तोगड़िया, प्रवेश कुमार, जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी, चरण सिंह सैनी, अशोक बुडेढ़ा आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन एडीओ राजवीर सिंह ने किया।
विज्ञापन

नागल में मेले का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष डा महेंद्र सैनी ने फीता काट कर किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने अनेक कल्याणकारी योजनाएं प्रदेश में चला कर किसानों का भला करने का काम किया है लेकिन कुछ पार्टियां भाजपा की नीतियों को हजम नहीं कर पा रही हैं और बेवजह किसानों को भड़काने का काम कर रही हैं। ब्लाक प्रमुख मा. विजेंद्र चौधरी, बीडीओ विजय तिवारी, पवन त्यागी, कपिल डाबर, मान सिंह सैनी, प्रवीण शर्मा, अलका त्रिपाठी, सहेंद्र सिंह, अनिल शर्मा, उपेंद्र सिंह, सुनील शास्त्री, रजनी राणा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान में आयोजित किसान मेला एवं प्रदर्शनी में क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसान सम्मान निधि, कृषि यंत्रों पर छूट के साथ ऋण, किसानों को फसलों के उन्नत बीज आदि देने का काम किया है। उन्होंने प्रगतिशील किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। बीडीओ श्रुति शर्मा रही।

साढौली कदीम ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित किसान मेला एवं प्रदर्शनी में पूर्व विधायक महावीर सिंह राणा ने कहा कि भाजपा सरकार के शासन काल में चोरी, डकैती एवं लूट जैसी घटनाओं पर विराम लगा है। पूर्व ब्लाक प्रमुख हंसराज गौतम, नरेन्द्र बंसल, जिला उपाध्यक्ष सोनेन्द्र राणा, बोकी राणा, नवीन चौधरी, सोहन मुखिया, बीडीओ रविप्रकाश सिंह रहे।

सरसावा किसान मेले में महिला समूह को सम्मानित करते आयुष राज्यमंत्री डा धर्म सिंह सैनी

सरसावा किसान मेले में महिला समूह को सम्मानित करते आयुष राज्यमंत्री डा धर्म सिंह सैनी- फोटो : SAHARANPUR

नागल में मेले का उद्घाटन करते भाजपा जिलाध्यक्ष डा महेंद्र सैनी

नागल में मेले का उद्घाटन करते भाजपा जिलाध्यक्ष डा महेंद्र सैनी- फोटो : SAHARANPUR

साढौली कदीम के किसान मेले में मौजूद ग्रामीण

साढौली कदीम के किसान मेले में मौजूद ग्रामीण- फोटो : SAHARANPUR

सुल्तानपुर नगर पंचायत के कार्यक्रम में लाभार्थी को प्रमाण पत्र देते चेयरमैन तथा ईओ।

सुल्तानपुर नगर पंचायत के कार्यक्रम में लाभार्थी को प्रमाण पत्र देते चेयरमैन तथा ईओ।- फोटो : SAHARANPUR

रामपुर मनिहारान खंड विकास कार्यालय पर कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन करते विधायक देवेंद्र निम

रामपुर मनिहारान खंड विकास कार्यालय पर कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन करते विधायक देवेंद्र निम- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed