फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Government's anti-trader policies will be opposed

सरकार की व्यापारी विरोधी नीतियों का होगा विरोध

Mon, 28 Mar 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Government's anti-trader policies will be opposed
रेलवे रोड़ स्थित व्यापार भवन पर उप्र उद्योग व्यापार मंडल के सम्मेलन मुख्य अतिथि का स्वागत करते व? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के मंडलीय सम्मेलन में सरकार की व्यापारी विरोधी नीतियों का विरोध करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को भाजपा सरकार से काफी आशाएं हैं। उन्होंने व्यापारी कल्याण बोर्ड के स्थान पर व्यापारी आयोग के गठन की मांग की।
विज्ञापन

रेलवे रोड स्थित व्यापार भवन में आयोजित मंडलीय सम्मेलन में व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा और प्रांतीय मंत्री राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि संगठन सरकार की किसी भी व्यापारी विरोधी नीति का विरोध करेगा। भाजपा की नई सरकार के गठन से व्यापारियों को काफी उम्मीद हैं। प्रदेश के व्यापारियों को पेंशन दिलाने की व्यवस्था सरकार को करानी चाहिए। उन्होंने उद्योगों के लिए एकल खिड़की व्यवस्था को बढ़ाने की मांग की। सम्मेलन में मंडल अध्यक्ष अमित गगनेजा और महामंत्री संजय भसीन ने संगठन की मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें अचिन कंसल, दर्शनलाल टक्कर, दिनेश सेठी, गुनपाल जैन को उपाध्यक्ष, अमित तायल, उमेश मित्तल, सुधीर गुप्ता, सचिन घई, राजेश शर्मा को मंत्री बनाया गया। निधीश कुमार मित्तल, उमेश संगल, अमित गोयल, जीएस बब्बर और विजय दत्त पराशर को कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया। सम्मेलन में महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा, यशपाल मैनी, सुरेंद्र माहन चावला, कृष्णलाल ठक्कर, शीतल टंडन आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान राजीव मदान, सूरज टक्कर, मदन लांबा, गुलशन अनेजा, संजय गुप्ता, नीरज जैन, मुकेश धनगर, ऋषिराज धींगड़ा, पुनीत चौहान, सुधीर मिगलानी, अशोक छाबड़ा, अनिल गुप्ता, जसवीर बत्रा, डीके गुप्ता, राजकुमार विज, भरत मिगलानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed