सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सरफराज खान ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जनविरोधी साबित हो रही हैं। आज महंगाई चरम पर और आम आदमी से लेकर किसान, मजदूर तक सभी परेशान हैं। इसके चलते समाज के सभी वर्ग इस सरकार से निजात चाहते हैं।
शनिवार को अंबाला रोड स्थित जिला कार्यालय पर मासिक बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा है। प्रदेश सरकार ने ना तो अभी तक गन्ना मूल्य घोषित किया है और ना ही जनपद में बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान हुआ है। इसके चलते किसान परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली के बिल वसूली के नाम पर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। रमेश पंवार और अब्दुल गफूर ने कहा कि महंगाई चरम सीमा पर होने कारण हर घर की रसोई का बजट बिगड़ रहा है। उन्होंने सरकार पर पूंजीपतियों के इशारे पर काम करने का आरोप भी लगाया। अमरीश चौटाला, जुमला सिंह, मो. हुसैन जिलानी, महजबी खान, अंजू रानी, फैसल सलमानी, हसीन कुरैशी आदि ने भी विचार रखे।
इस दौरान सबरीना, राजकुमार प्रधान, हाजी खुर्शीद, वेदपाल पटनी, विकास यादव, शबनम, कंवरपाल अहमदपुर, सत्यवीर आदि मौजूद रहे।