{"_id":"6085ae808ebc3e8dac37ceff","slug":"government-procurement-of-wheat-getting-bumped-in-mandal-saharanpur-news-mrt5360031110","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल में बंपर हो रही गेहूं की सरकारी खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल में बंपर हो रही गेहूं की सरकारी खरीद
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण के बावजूद मंडल में गेहूं खरीद बंपर हो रही है। विगत वर्ष की तुलना में गेहूं खरीद दोगुना से भी अधिक है। विगत वर्ष 24 अप्रैल तक जहां मंडल के तीनों जिलों में 11,218 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया था, वहीं इस बार अब तक यह आंकडा 22,660 मीट्रिक टन से अधिक पहुंच गया है। जो विगत वर्ष से 11,441 मीट्रिक टन अधिक है। अभी जून माह तक गेहूं खरीद होने की उम्मीद है।
सरकार किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के लिए गेहूं की सरकारी खरीद कराती है। इसके लिए मंडल में 180 गेहूं क्रय केंद्र स्थापित किए हैं। इनमें से 98 सहारनपुर, 52 मुजफ्फरनगर और शामली जनपद में 30 क्रय केंद्र बनाए हैं, लेकिन अभी केवल 171 क्रय केंद्रों पर ही खरीद हो रही है। विगत वर्ष जहां गेहूं की सरकारी खरीद अप्रैल मध्य तक ही शुरू हो पाई थी, वहीं इस बार यह अप्रैल के पहले सप्ताह में ही शुरू हो गई। अब तक मंडल के 6274 किसानों से गेहूं खरीद हुई है। उन्होंने 44.75 करोड़ रुपये का गेहूं सरकारी क्रय केंद्रों पर बेचा। इसमें से 23.97 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों के बैंक खातों में भेजा जा चुका है। शेष भुगतान भेजने की प्रक्रिया में है।
एक तो मंडल में इस बार गत वर्ष की अपेक्षा गेहूं खरीद जल्दी शुरू हुई है। दूसरे सभी क्रय केंद्रों पर बारदाना सहित अन्य व्यवस्थाएं सुचारु हैं। इसके चलते मंडल में गेहूं की बंपर खरीद हो रही है। गेहूं का भुगतान भी सीधा किसानों के बैंक खाते में भेजा जा रहा है। - प्रिंस चौधरी, प्रभारी संभागीय खाद्य नियंत्रक।
विज्ञापन
मंडल में गेहूं की सरकारी खरीद मीट्रिक टन में
जनपद - क्रय केंद्र - अब तक गेहूं खरीद - गत वर्ष खरीद
सहारनप़ुर - 98 - 15015.842 - 7781. 631
मुजफ्फरनगर - 52 - 4197.050 - 1543.700
शामली - 30 - 3447.200 - 1893.050
योग -180 - 22660.092 - 11218.381
( नोट : संभागीय खाद्य नियंत्रक के 24 अप्रैल के आंकड़ों के अनुसार )