फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Government procurement of paddy 101 percent of the target

लक्ष्य के 101 प्रतिशत हुई धान की सरकारी खरीद

Tue, 01 Feb 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Government procurement of paddy 101 percent of the target
सहारनपुर। गत एक अक्तूबर से शुरू हुई धान की सरकारी खरीद 31 जनवरी को बंद हो गई। जनपद में लक्ष्य का 101 प्रतिशत धान की सरकारी खरीद हुई है। जिले को 12200 मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य दिया गया था, जबकि खरीद 12300 मीट्रिक टन की हुई है। जनपद के 69 किसानों का धान मूल्य का 43.78 लाख रुपये अभी भी अवशेष हैं।
विज्ञापन

किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के लिए सरकार धान की सरकारी खरीद कराती है। जिससे किसानों को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाया जा सके। सरकार केवल सामान्य एवं ग्रेड-1 धान की ही खरीद कराती है। जबकि बासमती धान को किसान मंडी में आढ़ती के माध्यम से व्यापारियों को बेचते हैं। इसके लिए जनपद में 28 धान क्रय केंद्र खोले गए और धान खरीद का लक्ष्य 12200 मीट्रिक टन दिया गया। 31 जनवरी तक 12376.540 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। जो लक्ष्य का 101 प्रतिशत बैठती है। सरकारी क्रय केंद्र पर धान बेचने वाले 3330 किसानों में से 3261 किसानों को धान का मूल्य प्राप्त हो चुका है। जबकि 69 किसानों के 43.76 लाख रुपये अभी भी खरीद एजेंसियों पर अवशेष हैं।
विज्ञापन

धान की सरकारी खरीद समाप्त हो चुकी है। जनपद में लक्ष्य का 101 प्रतिशत धान की खरीद हुई है। किसानों को 23.57 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों के खाते में जा चुका है। अब खरीद एजेंसियों पर मात्र 43.78 लाख रुपये किसानों के बकाया हैं। इसका भी जल्द भुगतान किसानों के बैंक खाते में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजीव राय, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
जनपद में धान की सरकारी खरीद
धान क्रय केंद्र 28
धान खरीद का लक्ष्य 12200 मीट्रिक टन
गत वर्ष हुई धान खरीद 11579. 86 मीट्रिक टन
मौजूदा सीजन में धान खरीद 12376.540 मीट्रिक टन
लाभान्वित किसान 3330
भुगतानित किसान 3261
अवशेष किसान 69
नोट: खाद्य विभाग के 31 जनवरी के अनुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed