फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Government preparing for farmer lockdown in the country: Tikait

UP: सहारनपुर में राकेश टिकैत बोले- देश में किसान लॉकडाउन की तैयारी कर रही सरकार

Sat, 29 Oct 2022 05:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 29 Oct 2022 05:48 PM IST
सार

सहारनपुर में राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार देश में किसान लॉकडाउन की तैयारी कर रही है। उन्होंने किसानों से यह बड़ी बात कही है।

विज्ञापन
Government preparing for farmer lockdown in the country: Tikait
छुटमलपुर में पत्रकारों से बात करते चौ राकेश टिकैत - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर के छुटमलपुर में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार देश में किसान लॉकडाउन की तैयारी कर रही है। पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली में यात्रा पर रोक लगाई अब भैंसा-बुग्गी को प्रतिबंधित किया जा रहा है। देश के किसान फिर से एक बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहें।

विज्ञापन


मंडल महासचिव डॉ. राजबीर कांबोज के संत नगर स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत में चौ. राकेश टिकैत ने कहा कि गन्ने का समय से भुगतान नहीं हो रहा है। इसके चलते किसान अपना दैनिक खर्च भी नहीं चला पा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डिजिटल इंडिया को बढ़ावा दे रहे हैं। वे किसानों के गन्ने के भुगतान को भी इससे जोड़ दें तो सारी मुश्किल हल हो जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार पत्ती और पराली जलाने पर मुकदमे दर्ज कर रही है। सरकार को चाहिए कि वह बिना पत्ती के गन्ने और पराली के बिना धान की वैरायटी विकसित कर दे ताकि किसान उसकी पैदावार कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: कोरोनाकाल में खाना खिलाया, अब 400 लोगों का धर्मांतरण कराया, खुलासा होते ही मचा हड़कंप, मुकदमा दर्ज

चौ. राकेश टिकैत ने कहा कि हरियाणा में 15 रुपये हार्स पावर बिजली का बिल फिक्स है, जबकि यूपी में नलकूपों पर मीटर लगाए जा रहे हैं। यह किसानों के साथ नाइंसाफी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले मुफ्त बिजली का वादा किया था जो सत्ता में आते ही भुला दिया गया।

उन्होंने कहा कि गढ़ गंगा के मेले में किसानों की भैंसा-बुग्गी को प्रतिबंधित कर दिया है। हमने किसानों से कह दिया कि वे आठ दिन का राशन लेकर भैंसा-बुग्गी में बैठ कर मेलों के लिए निकलें। यदि पुलिस रोकती है तो वहीं मेला लगा लें।

यह भी पढ़ें: Meerut: कोरोनाकाल में खाना खिलाया, अब 400 लोगों का धर्मांतरण कराया, खुलासा होते ही मचा हड़कंप, मुकदमा दर्ज

इस दौरान जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, युवा जिलाध्यक्ष अजय कांबोज, जिला महासचिव जिले सिंह, पश्चिमी यूपी महासचिव सोनू चौधरी, प्रदेश सचिव राव नौशाद, सोविंद्र कांबोज, छुटमलपुर नगर अध्यक्ष बुरहान अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष बबली कांबोज, राजकुमार राणा, सुशील कांबोज, आशीष कांबोज, राजकुमार राणा, आशीष कांबोज, संजय भारती आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed