फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut: कोरोनाकाल में खाना खिलाया, अब 400 लोगों का धर्मांतरण कराया, खुलासा होते ही मचा हड़कंप, मुकदमा दर्ज

Sat, 29 Oct 2022 01:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 29 Oct 2022 01:56 PM IST
सार

मेरठ के मंगतपुरम में तकरीबन दो साल से धर्मांतरण का सिलसिला बरकरार था। लेकिन एलआईयू समेत किसी सुरक्षा एजेंसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। अब जब मामला खुला तो हड़कंप मच गया। फिलहाल इसकी गहनता से जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
more then four hundred peole forcibly converting to christianity after helping them in Covid Period in Meerut
धर्मांतरण का मामला - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के दिल्ली रोड स्थित मंगतपुरम में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले 400 लोगों का धर्मांतरण कराने की बात कहकर शुक्रवार को भाजपाइयों ने एसएसपी ऑफिस पर हंगामा किया। आरोप है कि दिल्ली के महेश पासचर ने लॉकडाउन के दौरान झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों की आर्थिक मदद और खाने की व्यवस्था कराई। इसके बाद 400 लोगों का धर्म परिवर्तन करा दिया। अब दीपावली पर पूजा करने से रोका और घर में लगे देवी-देवताओं के पोस्टर हटाने को कहा गया। वहीं मामले का खुलासा होने पर हड़कंप मच गया। एसएसपी के निर्देश पर ब्रह्मपुरी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।





भाजपा नेता दीपक शर्मा के नेतृत्व में मंगतपुरम की झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले करीब 100 लोग एसएसपी ऑफिस पहुंचे। लोगों ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर तीन महिला समेत नौ लोगों पर आरोप लगाया। बताया कि लॉकडाउन में दिल्ली से कुछ लोग मंगतपुरम पहुंचे थे। उन्होंने लोगों को पैसे के साथ-साथ खाने का सामान भी मुहैया कराया।

more then four hundred peole forcibly converting to christianity after helping them in Covid Period in Meerut
धर्मांतरण का मामला - फोटो : अमर उजाला
बताया कि गरीब लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें क्रिश्चियन धर्म की जानकारी देनी शुरू कर दी गई। धीरे-धीरे चर्च ले जाने का सिलसिला भी शुरू हो गया। इसके बाद करीब 400 लोगों का धर्मांतरण करा दिया गया। विरोध करने पर धर्मांतरण कराने वाले लोग धमकी देने लगे। दिल्ली के लोगों के साथ धर्मांतरण कराने में लोकल के आठ लोग भी शामिल हैं। 
more then four hundred peole forcibly converting to christianity after helping them in Covid Period in Meerut
धर्मांतरण के विरोध में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

भाजपा नेता व उनके साथियों के हंगामा करने पर ब्रह्मपुरी थाने में छबीली उर्फ शिवा, बिनवा, अनिल, सरदार, निक्कू, बसंत, प्रेमा पत्नी ननकी, ततली पत्नी सरदार, रीना पत्नी निक्कू पर धर्मांतरण कराने का मुकदमा दर्ज हो गया। एलआईयू, आईबी समेत कई खुफिया विभाग की टीम मौके पर पहुंच गईं। जहां पर क्रिश्चियन धर्म से जुड़ीं कुछ पुस्तकें मिलीं। पुलिस ने झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों के बयान दर्ज कराए।

दरअसल, शुक्रवार को इस बारे में खबर फैली तो बजरंग दल कार्यकर्ता और समाजसेवी सचिन सिरोही मंगतपुरम पहुंचे। उन्होंने क्रिश्चियन धर्म से जुड़ी किताबें और आर्थिक मदद लेने वाले लोगों की सूची ढूंढ ली। इस मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
more then four hundred peole forcibly converting to christianity after helping them in Covid Period in Meerut
धर्मातरण के विरोध में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक, 20-25 साल पहले बारांबकी से दस लोग मंगतपुरम आए और खाली पड़े प्लॉट में झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रहने लगे। अब इनकी संख्या 400 से ज्यादा बताई जा रही है। लॉकडाउन में राशन की दिक्कत हुई तो इन लोगों की मदद के लिए दिल्ली के महेश पासचर पहुंचे। जो क्रिश्चियन बताए गए।

विज्ञापन
more then four hundred peole forcibly converting to christianity after helping them in Covid Period in Meerut
झुग्गी बस्ती

भरोसे में लेकर धर्म परिवर्तन के लिए किया प्रेरित

आरोप है कि महेश पासचर ने कुछ लोगों को भरोसे में लेकर झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों को क्रिश्चियन धर्म से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। नतीजा यह हुआ कि लोग चर्च में जाने लगे और धर्म परिवर्तन भी किया। यह सिलसिला करीब ढाई साल से चल रहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed