फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Government Medical College should be given AIIMS status

Saharanpur News: राजकीय मेडिकल काॅलेज को दिलाया जाए एम्स का दर्जा

Sun, 24 Sep 2023 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Government Medical College should be given AIIMS status
सहारनपुर। भाकियू वर्मा एवं पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुविधा बदहाल है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक भी एम्स नहीं है जबकि यहां के 26 जिले सरकार को 80 प्रतिशत राजस्व देते हैं। उन्होंने राजकीय मेडिकल काॅलेज को एम्स का दर्जा देने की मांग की।
विज्ञापन

रविवार को पेपर मिल रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि जनपद के राजकीय मेडिकल काॅलेज में न सिर्फ सुविधाओं का अभाव है, बल्कि डॉक्टरों की भी संख्या पर्याप्त नहीं है। इसके चलते जनपद के गंभीर मरीजों को देहरादून से लेकर दिल्ली एवं चंडीगढ़ आदि ले जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद के ग्राम गंगदासपुर जट में बुखार से तीन मौत हो चुकी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर राजकीय मेडिकल काॅलेज को एम्स का दर्जा दिलाने की मांग की। अध्यक्षता राजेंद्र सिंह मान एवं संचालन असीम मलिक ने किया। इस दौरान नीरज कपिल, सोनू राजा, सरदार गुरविंदर सिंह बंटी, वसीम जहीरपुर, मोहम्मद मुकर्रम, अब्दुल सलाम, महबूब हसन, अमित कुमार, सुमित वर्मा, डॉ. यशपाल त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed