फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Government bound to help traders: Manish Gupta

सरकार व्यापारियों की हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्घ: मनीष गुप्ता

Thu, 04 Feb 2021 09:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 09:17 PM IST
विज्ञापन
Government bound to help traders: Manish Gupta
सरकार व्यापारियों की मदद के लिए कटिबद्घ : मनीष गुप्ता
विज्ञापन

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने कहा कि सरकार व्यापारियों की हरसंभव मदद के लिए कटिबद्घ है। उन्होंने कहा कि सरकार व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस दे रही है।
रेलवे रोड स्थित व्यापार भवन में सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की महानगर इकाई की ओर से बैठक में उन्होंने कहा कि कोरोना काल के विद्युत बिलों पर सरचार्ज की माफी दे दी गई है। किसी भी कठिनाई आने पर व्यापारी उनसे संपर्क कर सकते हैं। अध्यक्ष विवेक मनोचा और महामंत्री सरदार सुरेंद्र मोहन सिंह चावला ने व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने उम्मीद जताई है कि व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। जीएसटी के ई बिल की वैलिडिटी अब एक दिन 200 किलोमीटर कर दी गई है। जो एक जनवरी से पहले 100 किलोमीटर थी। इससे व्यापारियों को व्यवहारिक रूप से कठिनाई का सामना करना पडे़गा। उन्होंने प्रदेश के सराफा बाजारों में पुलिस की गश्त बढ़ाने, जंपिंग कर रहे स्मार्ट मीटरों को बदलवाने, निगम द्वारा बढ़ाए गए प्रॉपर्टी टैक्स कम करने सहित अन्य मांग की। इस दौरान व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य दिनेश सेठी, भाजपा के महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, केएल ठक्कर, राजेंद्र गुप्ता, आरके मल्होत्रा, राजपाल सिंह,घनश्याम माहेश्वरी, सुदर्शन जुनेजा, पुनीत चौहान, गौतम शंकर सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------
फोटो समाचार
आईआईए ने किया व्यापारी कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष का स्वागत
सहारनपुर। आईआईए की ओर से दिल्ली रोड स्थित वुड क्राफ्ट डिजाइनिंग सेंटर में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता, सदस्य दिनेश सेठी और भाजपा के महानगर अध्यक्ष राकेश जैन का स्वागत किया गया। उन्होंने औद्योगिक विकास में आ रही समस्याओं से भी बोर्ड उपाध्यक्ष को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने नई औद्योगिक इकाईयों को 10 वर्ष के लिए 7.5 प्रतिशत इलैक्ट्रिसिटी ड्यूटी की छूट दिए जाने, स्मार्ट मीटर बदलवाने, विकास प्राधिकरण एवं नगर निगम द्वारा औद्योगिक प्रतिष्ठानों से अत्याधिक विकास शुल्क, हाऊस टैक्स लिए जाने, सरसावा में यात्री हवाई टर्मिनल को शीघ्र चालू करने, पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र को राधा स्वामी सत्संग भवन के बायीं ओर से जा रही सिंगल रोड का चौड़ीकरण करते हुए सीधे नेशनल हाईवे फोरलेन से जोड़ने आदि की मांग की। संचालन मनजीत सिंह अरोडा और अध्यक्षता चेप्टर चेयरमैन रविन्द्र मिगलानी ने की।

इस दौरान रामजी सुनेजा, केएल अरोडा, सरदार हरजीत सिंह, अशोक गांधी, विनय दहूजा, राजेश गुप्ता, सुनील कपूर, सुरेन्द्र मोहन कालरा, राकेश गांधी,, नंद किशोर तलवार, मोहम्मद औसफ गुड्डू अनवार अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed