फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Government arrangements for jam in the festive season

त्योहारी सीजन में शहर में जाम के सरकारी इंतजाम

Thu, 15 Oct 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Government arrangements for jam in the festive season
खुमरान पुल रोड़ दोनो रोड़ बंद होने पर लोगो के लिये बना परेशानी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। त्योहारी सीजन में जाम से निजात के लिए एक तरफ कारोबारियों से अतिक्रमण न करने के निर्देश दिए जा रहे हैं तो दूसरी तरफ सरकारी सिस्टम ही नगर में जाम के हालात पैदा कर रहा है। कई प्रमुख बाजारों में नालों और सीवर खोदाई के कारण दुकानों और घरों की ओर जाने के रास्ते अवरुद्ध हो गए हैं। इससे दुकानदार और आम लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

अंबाला रोड पर शारदानगर पुल के मोड़ पर चार दिन से नाला खोदाई चल रही है। यह पुल शहर के शारदानगर, रौनक बाजार, खलासी लाइन जैसे प्रमुख बाजारों के साथ ही हाईवे को जोड़ता है। इसलिए क्षेत्रवासियों के साथ ही रोडवेज बसों और अन्य वाहनों से आने-जाने वाले यात्री भी परेशान हैं। प्रमुख होजरी बाजार वाले हिरनमारान और दाल मंडी पुल पर नाला और सीवर लाइन पर काम चल रहा है। खलासी लाइन के डेयरी कारोबारी नरेंद्र गर्ग और रमेश राजा कहते हैं कि नवरात्र से लेकर अब लगातार महीने भर त्योहार हैं। अब रास्ते अवरुद्ध होंगे तो दुकानदारों और ग्राहकों को परेशानी होगी। हिरनमारान और पुल खुमरान क्षेत्र के दुकानदार संजय कुमार और सचिन ने कहा कि नाले की मरम्मत और सफाई जैसे काम तो रात में भी कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन

ज्यादातर काम रात में निपटाने का प्रयास करेंगे : नगर आयुक्त
- नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि शहर में कुछ जगहों पर अलग-अलग काम चल रहे हैं। क्षेत्रवासियों की परेशानी को देखते हुए प्रयास करेंगे कि जहां रात में काम कराना संभव हो, वहां अधिकतर काम रात में पूूरा हो जाए। सभी कार्य जल्द पूरा करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

अंबाला रोड़ शारदा नगर पुल का रास्ता बंद परेशान लोग

अंबाला रोड़ शारदा नगर पुल का रास्ता बंद परेशान लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed