फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gotipua dance gave message of cleanliness

गोटिपुआ नृत्य कर दिया स्वच्छता का संदेश

Mon, 18 Nov 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Gotipua dance gave message of cleanliness
एसएएम इंटर कॉलेज में स्पिक मैके द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। स्वच्छ भारत मिशन के कार्यक्रमों की श्रृंखला अंतर्गत स्पिक मैके और प्रशासन ने संयुुक्त रूप से गोटिपुआ नृत्य का आयोजन किया गया। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं में स्वच्छता की अलख जगाई।
विज्ञापन

स्पिक मैके और प्रशासन ने संयुक्त रूप से देहरादून रोड स्थित एसएएम इंटर कॉलेज और गुरुनानक गर्ल्स इंटर कालेज में गोटिपुआ नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छ भारत का संदेश देते कलाकारों ने प्लास्टिक मुक्त सहारनपुर बनाने की अपील की। कलाकारों के साथ ढोलक पर कुश्ता खान, नसीर खान, करताल पर फिरोज खान, फरीद खान गाजी खान ने सह गायन में भाग लिया। इसके साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ आंदोलन चलाने की शपथ छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात प्रख्यात कथक नृत्यगना विद्या लाल द्वारा कत्थक की प्रस्तुति दी गई। नौशाद अहमद, मोहम्मद निजाम ने गायन एवं पखावज पर निखिल परिहार ने संगत की। मैनेजर राजीव अग्रवाल ने कलाकारों का धन्यवाद किया
विज्ञापन

कई वर्षों से किया जा रहा कलाकारों प्रोत्साहित
सहारनपुर। स्पिक मैके गुरु गंगाधर प्रधान पद्मश्री पुरस्कार द्वारा 1975 में स्थापित उड़ीसा डांस एकेडमी और कई कला रूपों को बढ़ावा देने में लगी है। संस्था भारत और विदेशों में ओडिसी को लोकप्रिय बनाने और प्रचारित करने में प्रमुख भूमिका निभा रही है। इसकी अनुकरणीय प्रशिक्षण विधि और कुशल शिक्षण कर्मचारियों ने युवा एकल नर्तकों एवं अभिनव समूह रचनाओं का उत्पादन किया है। ओडिसी नृत्य मुख्य रूप से महिला नर्तकों द्वारा किया गया है। दुनिया में अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, दक्षिण अमेरिका, फ्रांस, हॉलैंड, जापान, चीन, इंडोनेशिया, मलेशिया, कोरिया, जर्मनी और एशिया और यूरोप के अन्य देशों में दर्शकों को कलाकर रोमांचित कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है गोटिपुआ नृत्य
सहारनपुर। स्पिक मैके के पदाधिकारियों के मुुताबिक गोटिपुआ शब्द का अर्थ है गोटी जो उड़िया में एक लड़का है। गोटीपुस अपने गुरुओं की देखरेख में कठोर प्रशिक्षण और व्यायाम का जीवन व्यतीत करता है । जोरदार झुकने और शरीर घुमाने से नर्तकी बंद (कलाबाजी) पर प्रहार करती है । राज्य में राजनीतिक और सामाजिक उथल-पुथल के चलते जब महतारी परंपरा में गिरावट आई तो गोटिपुआ परंपरा को प्रमुखता मिली।

एसएएम इंटर कॉलेज में स्पिक मैके द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार

एसएएम इंटर कॉलेज में स्पिक मैके द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार- फोटो : SAHARANPUR

एसएएम इंटर कॉलेज में स्पिक मैके द्वारा आयोजित कार्यक्रम का आनंद लेते छात्र

एसएएम इंटर कॉलेज में स्पिक मैके द्वारा आयोजित कार्यक्रम का आनंद लेते छात्र- फोटो : SAHARANPUR

बेहट रोड स्थित पाठशाला में स्पिक मैके द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देती कलाकार

बेहट रोड स्थित पाठशाला में स्पिक मैके द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देती कलाकार- फोटो : SAHARANPUR

बेहट रोड स्थित पाठशाला में स्पिक मैके द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देती कलाकार

बेहट रोड स्थित पाठशाला में स्पिक मैके द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देती कलाकार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed