{"_id":"6063660f8ebc3e591f4959a0","slug":"got-hugged-by-forgetting-shouted-abir-gulal-saharanpur-news-mrt5322717116","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिले-शिकवे भूलकर मिले गले, खूब उड़ाया अबीर गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिले-शिकवे भूलकर मिले गले, खूब उड़ाया अबीर गुलाल
विज्ञापन
जिले में जमकर खेली गई होली, सड़कों पर भी युवाओं ने किया हुड़दंग
डीजे सिस्टम लगाकर गीतों पर थिरके
फोटो 06 की सीरीज।
फोटो 10 की सीरीज।
फोटो 11
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जनपद में होली का त्योहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। आपसी गिले-शिकवे भूलकर लोग एक-दूसरे के गले मिले और होली की शुभकामनाएं देने के साथ ही जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। इसके साथ ही डीजे सिस्टम लगाकर होली के गीतों पर नृत्य किया। सड़कों पर युवा हुड़दंग करते हुए नजर आए, जिनके खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई भी की।
सोमवार की सुबह से ही बच्चे, महिलाएं, युवा और बुजुर्गों में भी रंगो की होली पर उत्साह नजर आया। बच्चों और युवाओं ने बड़ों को अबीर गुलाल और चंदन का तिलकर आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही रिश्तेदारों और दोस्तों के घर जाकर होली खेली व जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। दोपहर तीन बजे तक लोगों होली के रंगों में रंगे हुए नजर आए। महानगर में कई जगहों पर युवाओं ने सड़कों पर हुड़दंग किया, जिन पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहनों के चालान भी काटे। बच्चों ने अपने घरों की छतों पर खड़े होकर गलियों में राहगीरों पर आते-जाते हुए पानी के गुब्बारे मारे और रंग भी डाला। इसके साथ कई जगहों पर लोगों ने डीजे सिस्टम लगाकर होली के गीतों पर जमकर नृत्य किया। शाम के समय भी कई जगहों पर होली मिलन के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
पुलिसकर्मियों ने खूब किया नृत्य, एसएसपी को दी बधाई
मंगलवार को पुलिसकर्मियों ने होली खेली। पुलिस लाइन में डीजे लगाकर पुलिसकर्मी ने खूब नृत्य किया और अबीर गुलाल उड़ाया। इसके साथ ही थाना प्रभारियों और अन्य पुलिसकर्मियों ने देहरादून रोड स्थित एसएसपी डॉ. एस चनप्पा के आवास पर पहुंचकर उन्हें होली की शुभकामनाएं देने के साथ ही गुलाल लगाया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी को शुभकामनाएं देने पहुंचे अधिकारी
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने दाबकी रोड स्थित अपने आवास पर सादगी के साथ होली खेली। जनपद भर के पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके आवास पर पहुंचकर होली की शुभकामनाएं दी और गुलाल लगाया।
सीएमओ आवास परिसर में खेली गई होली
जिला अस्पताल में सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी के आवास पर अबीर गुलाल उड़ाकर होली खेली गई। इस मौके पर सीएमओ ने कहा कि होली उत्साह, उमंग और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। इस मौके पर सीएमओ ने नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार, एडीएम प्रशासन ने एसबी सिंह, एसडीएम सदर अनिल कुमार, डॉ. आभा वर्मा को सीएमओ ने गुलाल लगाकर स्वागत किया। इस दौरान शशि कुमार सैनी, नरेश सैनी, देव कुमार, डॉ. मनजीत सिंह, डॉ. धर्मराज, डॉ. केवी सिंह, डॉ. रमेश चंद्र, डॉ. मनीष पांडेय मौजूद रहे।