फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Google Maps...the road was found closed and the family kept wandering for hours

Saharanpur News: गूगल मैप...रास्ता मिला बंद घंटों भटकता रहा परिवार

Fri, 27 Dec 2024 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 27 Dec 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Google Maps...the road was found closed and the family kept wandering for hours
सहारनपुर। गूगल मैप ने एक बार फिर धोखा दे दिया। मेरठ का एक परिवार हरिद्वार से सहारनपुर आते समय रात में कई घंटे तक इधर-उधर जंगल में भटकता रहा। इसका कारण रहा कि वह गूगल मैप से रास्ता ट्रैस करते हुए सहारनपुर आ रहे थे। घंटों भटकने के बाद परिचितों से संपर्क कर सहारनपुर पहुंचे, तब जाकर परिवार ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

दरअसल, मेरठ के शास्त्री नगर निवासी विनोद कुमार बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी और बेटे के साथ हरिद्वार और ऋषिकेश गए थे। वहां से उन्हें सहारनपुर किसी परिचित के यहां पर जाना था। हरिद्वार से चलने के बाद उन लोगों ने गूगल मैप से रास्ता ट्रैस करना शुरू कर दिया। भगवानपुर तक ठीक रहा। इसके बाद गूगल मैप ने उन्हें एक संपर्क मार्ग पर सहारनपुर के लिए शाॅर्टकट दिखाया। रात करीब आठ बजे विनोद कुमार ने अपनी गाड़ी उसी रास्ते पर घुमा दी। करीब 10 किमी चलने के बाद रास्ते पर बरसाती नदी आ गई। नदी में पानी नहीं था, लेकिन पत्थरों की वजह से ऊबड़-खाबड़ था, जिससे कार को निकालना मुश्किल था। ऐसे में गूगल मैप ने पास से ही दूसरा रास्ता दिखाया।
विज्ञापन

इसी तरह रात करीब 11 बजे तक इधर-उधर भटकते रहे। आखिर में वह बिहारीगढ़ के पास हाईवे पर पहुंचे और अपने परिचित से संपर्क किया। तब परिचित ने रास्ता बताया और वह रात 12 बजे तक घर पहुंचे। बता दें, कि पिछले माह गूगल मैप के कारण बरेली में बड़ा हादसा भी हो गया था। जहां अधूरे पुल पर रास्ता दिखाया और कार सवार तीन दोस्त पुल से नीचे गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed