फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Goods train trial on new track was successful

Saharanpur News: नए ट्रैक पर मालगाड़ी का ट्रायल रहा सफल

Sat, 01 Apr 2023 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 01 Apr 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Goods train trial on new track was successful
सरसावा रेलवे स्टेशन पर डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के लिए रेलवे ट्रैक बिछाता आधुनिक लोकोमोटिव
सरसावा। डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के अंतर्गत केवल माल गाड़ियों के परिचालन के लिए बिछाए गए नए ट्रैक को न्यू पिलखनी रेलवे स्टेशन से जोड़ दिया गया। इस नए ट्रैक पर स्लीपर से लदी मालगाड़ी का ट्रायल सफल रहा है।
विज्ञापन


रेलवे ने डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर योजना के तहत जालंधर से सरसावा के न्यू पिलखनी रेलवे स्टेशन तक रेलवे ट्रैक बिछाकर मालगाड़ियों का परिचालन शुरू कर दिया। शनिवार को डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की निर्माण दाई संस्था ने रेलवे ट्रैक को न्यू पिलखनी रेलवे स्टेशन से जोड़ दिया। इसके उपरांत अब माल गाड़ियां सवारी गाड़ी वाले ट्रैक पर न आकर विशेष रूप से बनाए गए मालगाड़ी के ट्रैक पर ही चलेंगी। शनिवार को न्यू पिलखनी तक बनाए गए नए ट्रैक पर स्लीपर से लदी मालगाड़ी का सफल संचालन किया गया।
विज्ञापन

डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर विकसित करने में लगी निर्माणदायी संस्था के कर्मचारी दिन-रात ट्रैक बिछाने में लगे हुए थे। शुक्रवार रात्रि तीन बजे सरसावा रेलवे स्टेशन को पार करते हुए पिलखनी तक ट्रैक बिछाया गया। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि अलग ट्रैक बिछने से अब मालगाड़ियों की गति में तेजी आएगी ही, माल के समय पर पहुंचने से रेलवे को अतिरिक्त लाभ मिलेगा। अलग रेलवे ट्रैक बिछाने का फायदा सवारी गाड़ियों को भी मिलेगा। पूर्व में सवारी गाड़ी के ट्रैक पर मालगाड़ी आ जाने के चलते गाड़ियों को स्टेशन पर रोक कर अन्य गाड़ियों को निकालने की व्यवस्था करनी पड़ती थी परंतु मालगाड़ी सिर्फ अपने ही ट्रैक पर चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed