फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gone cold, freezing rain fury

चली शीतलहर, बरसा ठंड का कहर

Wed, 20 Jan 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 20 Jan 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Gone cold, freezing rain fury
दिनभर कोहरा छाए रहने तथा शीतलहर चलने की वजह से मंगलवार का दिन इस साल का सबसे ठंडा दिन रहा। ठंड ने हर किसी की कंपकंपी छुड़ा दी। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों में लिपटें नजर आए। कई लोगों को अलाव का सहारा भी लेना पड़ा। विजिबिलीटी कम होने की वजह से सुबह के समय हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन


इस सीजन में सर्दी में भी तापमान अधिक रहने से ठंड का असर नजर नहीं आ रहा था। पिछले करीब चार दिन से ठंड के तेवर तीखे हो गए हैं। मंगलवार की तड़के करीब चार बजे से मौसम में कोहरा बनना शुरू हो गया था। सुबह होने तक कोहरा पूरी तरह से वातावरण में छा चुका था।
विज्ञापन


इससे सड़कों खासकर हाइवे पर विजिबिलीटी कम होने की वजह से वाहन रेंगकर निकले। कई वाहन चालकों ने वाहनों को किनारे लगा लिया। कोहरे के साथ ही शीतलहर चलने से मध्यम वर्ग और गरीब तबके के लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। सर्दी से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन में करीब दो बजे हल्की सी धूप निकली, मगर उसके बाद फिर से सूरज ने कोहरे की चादर ओढ़ ली। शाम होते ही लोग ठंड से बचते नजर आए। ठंड की वजह से शाम को बाजारों में कम भीड़ दिखी। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

22 तक बंद रहेंगे आठवीं तक के स्कूल
सहारनपुर। शीतलहर के चलते कक्षा एक से आठ तक की समस्त शिक्षण संस्थाओं में बुधवार से 22 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है। जिलाधिकारी पवन कुमार ने छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य एवं प्रतिकूल मौसमी दशाओं को दृष्टिगत रखते हुए कक्षा आठ तक हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम से मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं समस्त अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 20, 21 और 22 जनवरी का अवकाश घोषित किया है।


जिला बेसिक शिक्षाधिकारी बुद्धप्रिय सिंह ने कहा कि कोई विद्यालय आदेश की अवहेलना करते है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन के आदेश से छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने भारी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed