फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gold becomes expensive, how to make jewel

सोना हुआ महंगा, कैसे बनवाएं गहना

Thu, 09 Jul 2020 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
Gold becomes expensive, how to make jewel
सोनम गर्ग - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सोने के आभूषण पहनना महिलाओं को खूब भाता है, मगर आसमान छूते सोने के दाम ने महिलाओं के अरमानों पर पानी फेर दिया है। कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन और आमदनी घटने से लोग आभूषण खरीदने से हिचकिचाने लगे हैं। इससे ज्वेलरी कारोबार भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

सोने की महंगाई का आलम यह है कि बीते एक साल के दौरान ही 24 कैरेट सोने की कीमतों में 18,200 रुपये प्रति दस ग्राम की बढ़ोतरी हुई है, जबकि इसी माह के बीते आठ दिन की बात करें तो करीब 800 रुपये सोने पर बढ़ गए हैं। इस समय 24 कैरेट सोने का दाम 50,600 रुपये है, जबकि 22 कैरेट की हॉलमार्क ज्वेलरी 46,300 रुपये प्रति 10 दस ग्राम है, इसमें बनवाई का रेट अलग है। वहीं, एक जुलाई को 49,800 रुपये 24 कैरेट का दाम था, जबकि एक जून 2019 में 24 कैरेट सोना 32400 रुपये प्रति दस ग्राम और 22 कैरेट सोना 30500 रुपये प्रति दस ग्राम था।
विज्ञापन

उलझन में ज्वेलर्स
- लॉकडाउन ने ज्वेलरी कारोबार की कमर तोड़ दी है। ब्रांडेड कंपनियों की लॉजिस्टिक नहीं आ पा रही है। दाम बढ़ने पर बिक्री बुरी रह प्रभावित हो रही है। अब बाजार का रोस्टर बदला है, धीरे धीरे स्थिति ठीक होने की संभावना है। - संजीव कुमार जैन, अध्यक्ष इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

- सोने का दाम बढ़ने से कारोबार प्रभावित है। ग्राहक बिल्कुल नहीं आ रहे हैं। कारोबार चलाना मुश्किल हो रहा है, खर्चे भी पूरे नहीं हो पा रहे हैं। बाजार पूरी तरह खुला है, जिससे उम्मीद है कि ग्राहक आएंगे। - गौतम शंकर सिंघल, ज्वेलर्स
सोना खरीदने की गवाही नहीं देता मन
- पवन विहार निवासी सोनम गर्ग का कहना है कि सोने की कीमतें इतनी ज्यादा हो गई हैं कि अब सोना खरीदना मुश्किल हो गया है। पहले त्योहार पर सोना खरीदते थे, पर अब आसान नहीं है।

- हकीकतनगर निवासी नेहा गांधी कहती हैं कि केंद्र सरकार को सोने की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए प्रयास करना चाहिए, क्योंकि महिलाओं के लिए सोने के आभूषण बहुत प्रिय होते हैं।

नेहा गांधी

नेहा गांधी- फोटो : SAHARANPUR

गौतम शंकर सिंघल

गौतम शंकर सिंघल- फोटो : SAHARANPUR

संजीव जैन

संजीव जैन- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed