फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Goga Mhadi did not hold fair, police deployed

गोगा म्हाड़ी पर नहीं लगा मेला, पुलिस रही तैनात

Sat, 29 Aug 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Goga Mhadi did not hold fair, police deployed
सहारनपुर में खाली पड़ी गोगा म्हाड़ी गेट पर तैनात पुलिस - फोटो : SAHARANPUR
नेजे और 26 छडियां भी नहीं पहुंचीं, शाम को सिर्फ भक्तों ने की पूजा
विज्ञापन

कोरोना की वजह से म्हाड़ी के मुख्यद्वार पर रही बेरीकेडिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। बाबा श्री जाहरवीर गोगा महाराज की शान में गंगोह रोड स्थित म्हाड़ी पर मेला इस बार नहीं लगा। कोरोना की वजह से मेले की अनुमति नहीं थी। यही वजह थी कि नेजा और 26 छड़ियां भी म्हाड़ी पर नहीं पहुंच पाईं। कुछ भक्तों ने ही म्हाड़ी स्थल पर पहुंचकर शाम के समय पूजा की। अधिकांश भक्त मुख्यद्वार पर लगी बेरीकेडिंग की वजह से म्हाड़ी स्थल पर प्रवेश नहीं कर पाए।
शुक्ल पक्ष की दशमी पर हर वर्ष गंगोह रोड स्थित श्री जाहरवीर गोगा महाराज की म्हाड़ी पर मेला लगता था। इस दिन सभी 26 छड़ियां नेजे की अगुवाई में म्हाड़ी पर पहुंचती थीं और तीन दिवसीय गुघाल मेला लगता था। लाखों श्रद्घालु निशान व प्रसाद चढ़ाने आते थे। उधर, लोगों ने अपने घरों पर ही पूजा-अर्चना की। छड़ी के भक्त पंकज उपाध्याय, ताराचंद सैनी, अनिल प्रताप सैनी, गुलशन सागर, विनोद प्रकाश ने बताया कि 800 साल में पहली बार मेला नहीं लगा है।
विज्ञापन

छड़ियों के स्थानों पर की पूजा अर्चना
सहारनपुर। शहर में नेजे और सरदार छड़ी के अलावा सभी 26 छड़ियों के अलग - अलग स्थान हैं। श्रद्घालुओं ने वहां पहुंचकर प्रसाद चढ़ाया और मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया। बंजारों के पुल के निकट स्थित मोहल्ला गणपत सराय में नेजा व सरदार छड़ी के स्थान पर लोग प्रसाद चढ़ाने पहुंचे। इसी तरह धौबीघाट, मोहल्ला रामनगर पठानपुरा में श्री सीता राम मंदिर में चौधरन छड़ी, पुरानी चुंगी के पास बिंद्रा प्रेमवाली छड़ी सहित अलग-अलग जगहों पर सभी छड़ियों के स्थानों पर डश्रद्घालुओं ने मत्था टेका। इस दौरान भक्तों ने सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- छड़ी के पुजारियों को आधार चेक कर ही जाने दिया
सहारनपुर। म्हाड़ी पर पूजन न रूके, इसङको लेकर छड़ियों के पुजारियों को ही पूजा करने के लिए पुलिस ने म्हाड़ी स्थल में प्रवेश करने दिया। इन लोगों के भी आधार कार्ड चेक किए जा रहे थे।

कढ़ी - चावल का प्रसाद बांटा
सहारनपुर। गंगोह रोड पर कुछ जगहों पर भक्तों व श्रद्घालुओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कढ़ी - चावल का प्रसाद वितरित किया गया। इसी तरह शहर में लोगों ने अपने घरों पर ही पूजा अर्चना कर भी प्रसाद बांटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed