{"_id":"69ab21f9bedfb709b300c724","slug":"global-situation-is-a-danger-signal-for-the-entire-humanity-gora-saharanpur-news-c-30-1-smrt1024-170710-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरी मानवता के लिए खतरे की घंटी हैं वैश्विक हालात : गोरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरी मानवता के लिए खतरे की घंटी हैं वैश्विक हालात : गोरा
Sat, 07 Mar 2026 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
देवबंद। जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और प्रसिद्ध आलिम मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने मौजूदा वैश्विक हालात, विशेषकर ईरान, अमेरिका और इस्राइल के बीच बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह पूरी मानवता के लिए खतरे की घंटी है।
मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि आज दुनिया जिस तरह के युद्ध और टकराव की आग में झोंकी जा रही है वह केवल एक क्षेत्र की समस्या नहीं बल्कि पूरी मानवता के लिए खतरे की घंटी है। इतिहास गवाह है कि जब भी बड़ी ताकतों ने अपनी शक्ति और प्रभुत्व दिखाने के लिए युद्ध का रास्ता अपनाया उसका सबसे बड़ा खामियाजा आम इंसानों को भुगतना पड़ा है और आज भी वही दृश्य दुनिया के सामने है।
मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि इस्राइल और अमेरिका का रवैया अक्सर ऐसा दिखाई देता है जैसे वे अपनी ताकत के घमंड में पूरी दुनिया को अपनी नीतियों के अनुसार चलाना चाहते हों। किसी भी मुल्क को यह हक नहीं होना चाहिए कि वह अपनी ताकत के दम पर दुनिया को अस्थिर कर दे।