फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Glimpses of SP's public meeting

सपा की जनसभा की झलकियां

Sun, 10 Oct 2021 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Glimpses of SP's public meeting
तीतरो। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार दोपहर तय समय साढ़े 12 बजे पहुंच गए। सबसे पहले उन्होंने जनसभा स्थल के निकट ही पूर्व मंत्री चौधरी यशपाल सिंह की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। यहां उनके साथ चौधरी रुद्रसैन, चौधरी इंद्रसैन, विधायक संजय गर्ग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

वाहनों की भीड़ के कारण लगा जाम
तीतरो। सपा की जनसभा में भीड़ का आलम यह था कि गांव रादौर के पास सभी तरह के वाहन रोकने के बाद लोगों को लगभग चार किलोमीटर पैदल चलकर सभा स्थल तक जाना पड़ा। पुलिस प्रशासन की सख्ती के चलते कई नेताओ को गाडियों से उतरकर उमस भरी गर्मी में पैदल सफर करना पड़ा। वहीं, कार्यक्रम समापन के बाद गंगोह - तीतरो मार्ग पर करीब दो घंटे तक यातायात जाम हो गया। पुलिसकर्मियों को यातायात सुचारू कराने में मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

तीन नेताओं को साथ ले गए अखिलेश
तीतरो में जनसभा समापन के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने साथ विधायक संजय गर्ग, पूर्व जिलाध्यक्ष जगपाल दास और पूर्व मंत्री आशु मलिक को अपने साथ हेलीकॉप्टर से ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदुत्व का चढ़ा रंग
सपा की जनसभा में हिंदुत्व का रंग चढ़ा नजर आया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पं डित शविकुमार शास्त्री से कराई गई तो उनके संबोधन के पहले गीता का श्लोक भी पढ़ा गया। खुद अखिलेश यादव ने मां दुर्गा और मां शाकंभरी का आशीर्वाद 2019 के लोकसभा चुनाव में मिलने की बात कही और कहा कि आगे भी आशीर्वाद मिलेगा। इसी तरह गंगोह विधानसभा क्षेत्र प्रभारी चौधरी इंद्रसैन ने ऋगवेद की रिचा पढ़कर सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed