{"_id":"69163a3f061987e57d0e9ff5","slug":"giving-example-of-hindu-terrorism-was-costly-deoband-inspector-appeared-in-line-saharanpur-news-c-30-1-smrt1024-162919-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: हिंदू आतंकवाद का उदाहरण देना पड़ा भारी, लाइन हाजिर हुए देवबंद इंस्पेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: हिंदू आतंकवाद का उदाहरण देना पड़ा भारी, लाइन हाजिर हुए देवबंद इंस्पेक्टर
विज्ञापन
देवबंद। सर्वधर्म के लोगों की बैठक में देवबंद कोतवाली के इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा को हिंदू आतंकवाद का उदाहरण देना भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी आशीष तिवारी ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया। हालांकि कोतवाल का कहना है कि उनकी मंशा किसी को ठेस पहुंचाने की नहीं थी, आधी अधूरी वीडियो वायरल की गई है।
दरअसल, दिल्ली में हुए धमाके के बाद तरह तरह की अफवाह फैल रही थी। इन अफवाहों से माहौल खराब न हो इसके लिए इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा ने कोतवाली में सर्वधर्म के लोगों की बैठक बुलाई थी। इस दौरान उन्होंने आपसी सद्भाव की बात करते हुए कहा कि आतंकवाद और आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता। उदाहरण दिया कि नक्सली हिंदू धर्म से थे, बहुत से आतंकवादी नेवी में पकड़े गए, बहुत से आतंकवादी आर्मी वाले पकड़े गए बहुत से हिंदू आतंकवादी पंजाब में भी पकड़े गए। यह सोच गलत है कि मुसलमान ही आतंकवादी होता है।
वो हर धर्म में हो सकते हैं। इस दौरान किसी ने उनकी वीडियो बना ली और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसे लेकर बहस शुरू हो गई और हड़कंप मच गया। वीडियो लखनऊ पहुंची गई, जिसके बाद बृहस्पतिवार को एसएसपी आशीष तिवारी ने इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया। हालांकि इसे लेकर इंस्पेक्टर का कहना है कि वीडियो का कुछ अंश वायरल किया गया, जबकि पूरी वीडियो सुनी जाए तो साफ हो जाएगा कि उनकी मंशा किसी धर्म पर सवाल उठाने की नहीं थी।