{"_id":"5e331f6b8ebc3e7d5b70ce48","slug":"give-old-clothes-medicine-and-books-to-the-corporation-saharanpur-news-mrt4664307184","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम को दीजिए पुराने कपड़े, दवा और किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम को दीजिए पुराने कपड़े, दवा और किताबें
विज्ञापन
सहारनपुर में निगम द्वारा वस्त्र दान बाक्स
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जरूरतमंदों को दवा, कपड़ा और किताबों की मदद के लिए नगर निगम ने पहल की है। नगर निगम परिसर में एक बॉक्स रखवाया गया है, जिसमें लोग घर में अतिरिक्त पड़ी दवाओं, पुराने कपड़ों और किताबों को रख सकते हैं, साथ ही जिस किसी व्यक्ति को उक्त में से किसी भी चीज की जरूरत हो तो वह वहां से मुफ्त में ले भी सकता है।
नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि ज्यादातर घरों में बच्चों और बड़ों के कपड़े पुराने या छोटे हो जाने की वजह से पड़े रहते हैं, जिनको लोग कचरे आदि में फेंक देते हैं। मगर अब ऐसे कपड़ों से जरूरतमंदों की मदद हो सकती है। यदि किसी भी व्यक्ति के घर में पुराने कपड़े और जूते पड़े हों तो वह नगर निगम में आकर बॉक्स में डाल सकता है। इलाज महंगा होने की वजह से बड़ी संख्या में लोग दवाएं तक नहीं खरीद पाते हैं, जबकि अनेक घरों में इलाज के बाद बची दवाएं ऐसे ही पड़ी रहती हैं। ऐसे लोग दवाएं भी लाकर बॉक्स में डाल सकते हैं। किताबों के लिए भी यही स्थिति है। नगरायुक्त का मानना है कि ऐसी चीजें दान करने से जरूरतमंदों की मदद से सकती है। यह चीजों का सदुपयोग भी होगा।
नगर निगम में पार्किंग ध्वस्त
सहारनपुर। नगर निगम परिसर में सुलभ शौचालय की बगल में बनी पुरानी पार्किंग को ध्वस्त कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को जेसीबी से पार्किंग की टीनशेड आदि को ध्वस्त कराया गया। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि नई और बड़ी पार्किंग बनाई जाएगी, जिसमें कर्मचारी दुपहिया के साथ ही चौपहिया वाहन भी खड़ा कर सकेंगे। पार्किंग की बगल में दीवार खड़ी कर बंद किया गया गेट भी खुलवाया जाएगा।