फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Girl students molested, father of a girl student beaten up for protesting

Saharanpur News: छात्राओं के साथ छेड़छाड़, विरोध पर एक छात्रा के पिता को पीटा

Mon, 23 Jan 2023 05:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 05:03 PM IST
विज्ञापन
Girl students molested, father of a girl student beaten up for protesting
नगर के सांपला मार्ग का मामला, पीड़ित ने दो बाइक सवार युवकों के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर एक छात्रा के पिता के साथ मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित व्यक्ति ने दो युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। आरोपी घर से फरार बताए गए हैं।

नगर की दो छात्राएं मंगलौर पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित एक स्कूल में पढ़ती हैं। शनिवार को शाम के समय छुट्टी होने पर वह घर लौट रही थीं। जब वह सांपला मार्ग पर पहुंची तो सामने से आए दो बाइक सवार युवक उनके साथ छेड़छाड़ करने लगे। छात्राओं ने युवकों को ऐसा करने से मना भी किया, लेकिन वह नहीं माने। इस दौरान एक छात्रा का पिता वहां से गुजर रहा था। जब युवकों को हरकत करते देखा तो उसने इसका विरोध किया। जिस पर युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। जिसमें वह घायल हो गया। मामले में निरीक्षक (द्वितीय) सिराजुद्दीन ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति का मेडिकल कराया गया है। तहरीर के आधार पर युवकों को पकड़ने के लिए दबिश दी गई। लेकिन वह फरार हो गए। रिपोर्ट दर्ज कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed