{"_id":"6506033eb66ccba9a00aded4","slug":"girl-accuses-young-man-of-raping-her-by-changing-her-name-saharanpur-news-c-34-1-smrt1023-1543-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: युवती ने युवक पर लगाया नाम बदलकर दुष्कर्म करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: युवती ने युवक पर लगाया नाम बदलकर दुष्कर्म करने का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने जनपद मुजफ्फरनगर के जड़ौदा नारा निवासी एक युवक पर नाम बदलकर उससे दोस्ती करने और दिल्ली बुलाकर पांच दिनों तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
युवती शनिवार को देवबंद में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं से मिली और अपने साथ घटित घटना की जानकारी दी। युवती का आरोप था कि जडोदानारा के एक युवक ने नाम बदलकर पहले उससे दोस्ती की और उसके बाद दिल्ली ले जाकर उसका धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया। लेकिन धर्म परिवर्तन कराए जाने की बात पता चलने पर वह किसी तरह वह आरोपी के चंगुल से बचकर वापस आई और परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद वह कोतवाली पहुंची और पुलिस को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी। कोतवाल सूबे सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। युवती का मेडिकल कराया जा रहा है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।