{"_id":"638e2fac4f34b46eda71820d","slug":"gift-to-the-players-11-volleyball-courts-built-in-the-district-saharanpur-news-mrt616506541","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: खिलाड़ियों को सौगात, जिले में बने 11 वॉलीबाल कोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: खिलाड़ियों को सौगात, जिले में बने 11 वॉलीबाल कोर्ट
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्र में बने वॉलीबाल कोर्ट
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिले के खिलाड़ियों को अच्छी खबर है। जनपद में 11 वॉलीबाल कोर्ट तैयार किए गए हैं, जो अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। इनमें हाईमास्ट लाइटों से पथ प्रकाश की व्यवस्था की गई है। ताकि खिलाड़ी रात के समय भी वॉलीबाल खेलने के साथ अभ्यास भी कर सकें।
जनपद में 11 विकासखंड स्तर पर वॉलीबाल कोर्ट बनाए गए हैं। इसके तहत बलियाखेड़ी ब्लॉक के गांव खजूरी अकबरपुर, देवबंद क्षेत्र के गांव दूधली, गंगोह के गांव सलारपुरा, मुजफ्फराबाद के गांव चोंदाहेड़ी, नागल के गांव बडेड़ी कोली, नकुड़ के गांव अध्याना, नानौता के गांव चांदपुर, पुवांरका के गांव दाबकी गुर्जर, संदलहेड़ी, रामपुर मनिहारान के गांव ढकादेई, साढ़ौली कदीम के गांव राजापुर नौगांवा, सरसावा के गांव सलेमपुर, गांव सलूनी में कोर्ट बनाए हैं।
जाली से कराई चहारदीवारी, रंग-बिरंगी लाइटें भी लगाईं
वॉलीबाल कोर्ट में जाली से चहारदीवारी कराई गई है। एक वॉलीबाल कोर्ट 500 से 700 गज में तैयार किया है। रात में खेलने के लिए इनमें हाईमास्टऔर रंग-बिरंगी लाइटें भी लगाई गई हैं, जिसका लाभ ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को मिलेगा।
विज्ञापन
40 लाख का आया खर्च, अभी और कोर्ट बनेंगे
वॉलीबाल कोर्ट बनाने में करीब 40 लाख रुपये का खर्च आया है। इनको ग्राम समाज की भूमि पर बनाया गया है। इसके साथ ही जिला विकास विभाग, जिला पंचायत राज विभाग और डीआरडीए द्वारा दूसरे चरण में इन 11 के अलावा अन्य कोर्ट भी बनाए जाएंगे।
प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर वॉलीबाल कोर्ट बनाए गए हैं, जिनमें हाईमास्क और रंग-बिरंगी लाइटें भी लगाई हैं। जल्द अन्य वॉलीबाल कोर्ट भी बनाए जाएंगे। कोर्ट बनने से खिलाड़ियों को खेलने और अभ्यास करने के लिए फायदा होगा।
-विजय कुमार, मुख्य विकास अधिकारी

ग्रामीण क्षेत्र में बने वॉलीबाल कोर्ट पर हाई मास्क लाइट- फोटो : SAHARANPUR