{"_id":"61993c085110094dc606080e","slug":"get-the-problems-of-the-industrial-sector-resolved-soon-saharanpur-news-mrt565646741","type":"story","status":"publish","title_hn":"औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं का जल्द कराएं निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं का जल्द कराएं निस्तारण
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम अखिलेश सिंह
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिला उद्योग बंधु की बैठक में औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को उठाया गया। इस पर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को रखा। उन्होंने दिल्ली रोड इंडस्ट्रियल एस्टेट में पानी की निकासी, मुख्य मार्ग दिल्ली रोड पर चुनेहटी तक नाला निर्माण, दिल्ली रोड पर मेडीग्राम तक स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की। उन्होंने पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में पुलिया का चौड़ीकरण, एप्रोच रोड पर पैचिंग एवं गड्ढे भरने, पानी निकासी के लिए नाला निर्माण, एप्रोच मार्ग पर सोलर लाइटें लगवाने और कामधेनु कांप्लेक्स में जर्जर विद्युत तारों एवं खराब पड़े ट्रांसफार्मर बदलवाने सहित अन्य मांग की।
इस पर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। संचालन उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव ने किया। इस दौरान आईआईए के चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना, आरके धवन, अनूप खन्ना, हरजीत सिंह, प्रियेश गर्ग, सुनील सैनी, राही मक्कड़, सतीश अरोड़ा, सुरेंद्र मोहन कालड़ा, संजय यादव, सीआईएस के अध्यक्ष रविन्द्र मिगलानी, मंजीत अरोड़ा, संजय गुप्ता आदि रहे।