फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Get out of jail as a good person: Prajapati

जेल से अच्छा इंसान बनकर जाएं बाहर: प्रजापति

Mon, 13 Jun 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Get out of jail as a good person: Prajapati
कारागार व होमगार्ड मंत्री जिला कारागार में बंदी से वार्ता करते मंत्री डा धर्मवीर प्रजापति - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कारागार एवं होमगार्ड विभाग के राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने जिला जेल में आयोजित योग कार्यक्रम में कहा कि गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का जप कराने का उद्देश्य केवल बंदियों में नकारात्मक सोच को दूर कर सकारात्मक सोच भरना है।
विज्ञापन

सोमवार को कारागार में आयोजित कार्यक्रम राज्यमंत्री ने बंदियों से कहा कि वह जेल से बाहर जाएं तो एक ऐसा इंसान बनकर जाएं, जिससे लोगों की उनके प्रति सोच भी बदले और महसूस हो कि जेल से एक बंदी नहीं बल्कि एक अच्छा इंसान बाहर आया है। उन्होंने कहा कि महिला बंदी के साथ बच्चे बेकसूर होने के बाद भी जेल में बंद हैं। बच्चों के लिए ऐसी व्यवस्था की जाए, जिससे कि बच्चे मां के पास सिर्फ सोने के समय जाएं, जिससे बच्चों के ऊपर उनकी मां के नकारात्मक कार्यों का कोई असर न पड़े। राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि प्रतिभावान बंदियों की प्रतिभा को बाहर भी दिखाना चाहिए। बंदियों द्वारा बनाए गए सामान की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाए, जिन बंदियों को सामान बनाना नहीं आता है, उनको सामान बनवाना सिखाया जाए। मंत्री ने कहा कि युवा बंदियों को जेल में देखकर पीड़ा होती है। वह कोई ऐसा काम न करें, जिससे उनके माता-पिता दुखी हों। सभी माता-पिता अपने बच्चों से एक अच्छा इंसान बनने की अपेक्षा रखते हैं। उन्होंने जेल प्रशासन को निर्देशित किया कि बंदियों को परेशान न किया जाए, उनके साथ मानवता का व्यवहार किया जाए, जिससे उन्हें सुधरने की प्रेरणा एवं मौका मिले। उन्होंने कहा कि पेशेवर अपराधियों के साथ कोई नर्मी न बरती जाए। बंदियों को दिए जाने वाले खाने गुणवत्ता का खास ध्यान रखा जाए। पद्मश्री योग गुरु भारत भूषण ने बंदियों से कहा कि योग भी प्रेम की भाषा है। आज पूरी दुनिया ने योग को माना हैं। इसकी ताकत को समझा है। योग सभी के लिए अच्छा है। इसलिए सबको योग करना चाहिए। योग परमात्मा को मानने का एक ही रास्ता है। इस दौरान विधायक राजीव गुंबर, मुकेश चौधरी, बृजेश प्रजापति मौजूद रहे।

जिला कारागार में योग कराते पदमश्री भारत भूषण कारागार व होमगार्ड मंत्री मंत्री डा धर्मवीर प्रजाप

जिला कारागार में योग कराते पदमश्री भारत भूषण कारागार व होमगार्ड मंत्री मंत्री डा धर्मवीर प्रजाप- फोटो : SAHARANPUR

जिला कारागार में योग करते बंदी

जिला कारागार में योग करते बंदी- फोटो : SAHARANPUR

जिला कारागार में कुर्सी पर बैठक कर योग करते मंत्री डा धर्मवीर प्रजापति

जिला कारागार में कुर्सी पर बैठक कर योग करते मंत्री डा धर्मवीर प्रजापति- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed