फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Get out after seeing the diversion plan, otherwise you will get stuck in the jam

डायवर्जन प्लान देख कर निकलना, वरना जाम के झाम में जाएंगे फंस

Mon, 14 Oct 2019 09:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
Get out after seeing the diversion plan, otherwise you will get stuck in the jam
कोर्ट रोड़ पुल पर लगा लम्बा जाम। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। वाल्मीकि जयंती को लेकर जनपद की यातायात व्यवस्था को डायवर्ट किया गया है। डाई वर्जन सोमवार से 16 अक्तूबर की दोपहर दो बजे तक लागू रहेगा। विशेष तौर पर प्रभारी निरीक्षक जनकपुरी राकेश केमिकल पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि भारती वाहनों को शहर में प्रवेश बिल्कुल नहीं दिया जाएगा। ऐसे वाहनों को ट्रांसपोर्ट नगर भेजा जाए। यह भी निर्देश दिया गया है कि शोभा यात्रा के दौरान कोई भी हल्का तथा भारी वाहन घंटाघर चौक/नेहरू मार्केट/जोगियान पुल/नवाबगंज चौक पुरानी चुंगी की ओर नहीं जाने दिया जाए।
विज्ञापन

ये है पूरा डायवर्जन प्लान --
- सरसावा की तरफ से आने वाले भारी वाहन (ट्रक आदि) जिन्हें दिल्ली की ओर जाना है वे सरसावा से नकुड़ से रामपुर, होते हुए दिल्ली जाएंगे।
- सरसावा की तरफ से आने वाले भारी वाहन (ट्रक आदि) जिन्हें देहरादून जाना है वह चिलकाना, बेहट, कलसिया, फतेहपुर होकर देहरादून जाएंगे।
- सरसावा की तरफ से आने वाले छोटे वाहन (बस आदि) जिन्हें दिल्ली जाना है वह नकुड़ तिराहे से मानकमऊ से आइटीसी बाईपास से हसनपुर चौक होकर दिल्ली जाएंगे।
- सरसावा की तरफ से आने वाले छोटे वाहन (बस आदि) जिन्हें देहरादून जाना है वह नकुड़ तिराहे से मानकमऊ से आइटीसी बाईपास से हसनपुर चौक से सिविल लाइन से सदर थाना के सामने से सरकारी अस्पताल होते हुए देहरादून जाएंगे।
विज्ञापन

- देहरादून से आने वाले भारी वाहन जिन्हें अंबाला की ओर जाना है वह फतेहपुर से कलसिया से चिलकाना से सरसावा होकर अंबाला जाएंगे।
- देहरादून से आने वाली बसें एवं छोटे वाहनों को जिन्हें सरसावा की ओर जाना है वह गागलहेड़ी, देहरादून चौक, सरकारी अस्पताल चौक, पुलिस लाइन के सामने से सिविल लाइन से हसनपुर चौक से आईटीसी, नकुड तिराहे से होकर सरसावा जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- देहरादून की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक आदि) जिन्हें दिल्ली जाना है वह गागलहेड़ी से देवबंद, नानौता होकर दिल्ली जाएंगे।
- देहरादून की ओर से आने वाले हल्के वाहन बस आदि जिन्हें दिल्ली जाना है वह गागलहेड़ी से आंबेडकर चौक, सरकारी अस्पताल चौक, सिविल लाइन, हसनपुर चौक होकर दिल्ली जाएंगे।

- दिल्ली की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक तथा माल वाहक ट्रैक्टर ट्रालियां आदि) जिन्हें अंबाला की ओर जाना है वह नानौता से गंगोह से नकुड़ से सरसावा होकर अंबाला जाएंगे।
- दिल्ली की ओर से आने वाले हल्के वाहन और बसे जिन्हें अंबाला की ओर जाना है वह हसनपुर चुंगी से आईटीसी बाईपास होकर नकुड़ तिराहे से अंबाला जाएंगे।
- दिल्ली की ओर से आने वाले भारी वाहन जिन्हे देहरादून जाना है वह रामपुर से बड़गांव से देवबंद से होकर देहरादून जाएंगे।
- दिल्ली की ओर से आने वाले हल्के वाहन तथा बसे जिन्हें देहरादून जाना है वह हसनपुर से सिविल लाइन से आंबेडकर चौक होते हुए देहरादून जाएंगे।
- बेहट की ओर से आने वाले भारी वाहन जिन्हें अंबाला जाना है वह गंदेवड से चिलकाना से सरसावा होकर अंबाला जाएंगे।
- बेहट की ओर से आने वाले भारी वाहन जिन्हेँ दिल्ली जाना है वह गंदेवड से चिलकाना से सरसावा से नकुड़ से गंगोह से नानौता होकर दिल्ली जाएंगे।
- डायवर्जन की अवधि में कोर्ट रोड की ओर से घंटाघर चौक/अग्रसेन चौक की ओर से पुल कोर्ट रोड की ओर बस/टैंपो/मैजिक इत्यादि नहीं जाने दिया जाएगा।
- डायवर्जन की अवधि में अंबाला की ओर से आने वाले समस्त हल्के वाहन नकुड़ तिराहा से मानकमऊ से रजबहे पटरी से हसनपुर चौक होकर शहर की ओर आएंगे।
- डायवर्जन की अवधि में देहरादून की ओर से आने वाले सभी हल्के वाहन अंबेडकर चौक से अस्पताल चौक से विश्वकर्मा चौक से कोर्ट रोड आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed