{"_id":"6057889e8ebc3ec8967e090b","slug":"get-all-passengers-from-corona-affected-states-checked-dm-saharanpur-news-mrt5310507106","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना प्रभावित राज्यों से आ रहे सभी यात्रियों की जांच कराएं - जिलाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना प्रभावित राज्यों से आ रहे सभी यात्रियों की जांच कराएं - जिलाधिकारी
विज्ञापन
कोरोना प्रभावित राज्यों से आ रहे सभी यात्रियों की जांच कराएं :डीएम
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कोरोना प्रभावित राज्यों से जनपद में आ रहे प्रत्येक यात्री की कोरोना जांच कराने के निर्देश चिकित्सा विभाग को दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच कराने के साथ ही अधिक से अधिक व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया जाना भी सुनिश्चित किया जाए।
डीएम रविवार को कोरोना की दूसरी लहर के मद्देनजर कोविड कंट्रोल रूम की समीक्षा बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि निगरानी समितियों एवं डोर टू डोर सर्विलेंस टीमों को पूर्व की तरह पुन: क्रियाशील करके कोरोना के लक्षण वाले व्यक्तियों की पहचान कर एंटीजन एवं आरटीपीसीआर जांच कराई जाए। गंभीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों को विशेष रूप से जागरूक किया जाए। उन्होंने विभिन्न बाजारों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने तथा मास्क लगाने की अनिवार्यता सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही आगामी दिनों में त्योहारों को देखते हुए बाजारों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी जांच बढ़ाने को कहा। कहा कि रोस्टर के अनुसार रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगाकर जांच की जाए। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस सोढी ने लोगों को सावधानी बरतने की अपील की। बैठक में जिला सर्विलेंस अधिकारी शिवांका गौड़ व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
12 कोरोना संक्रमित मिले
सहारनपुर। जनपद में रविवार को 12 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें डीसी जैन इंटर कॉलेज के दो, रामपुर मनिहारान, चौरादेव, राजकीय हाई स्कूल, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, प्रेमवाटिका, हकीकतनगर, खाताखेड़ी, प्रभात नगर और पुष्पविहार कॉलोनी का एक-एक व्यक्ति शामिल है। इनके साथ ही जनपद में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 10619 हो गई है। उधर, रविवार को कोरोना के चार मरीज ठीक भी हुए। वर्तमान में 65 एक्टिव मरीज हैं।