{"_id":"5e73b77a8ebc3e6fd5008f19","slug":"gave-people-tips-to-avoid-corona-saharanpur-news-mrt474416641","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को कोरोना से बचने के टिप्स दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को कोरोना से बचने के टिप्स दिए
विज्ञापन
चिलकाना में अखिल भारतीय व्यापार मंडल की गोष्ठी में कोरोना की जानकारी देते डा. राजेश शर्मा।
- फोटो : SAHARANPUR
चिलकाना/ रामपुर मनिहारान/ बिहारीगढ़ / बड़गांव (सहारनपुर)। कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही चिकित्सक भी बैठकों का आयोजन कर लोगों को कारोना से बचने के टिप्स दे रहे हैं।
चिलकाना में अखिल भारतीय व्यापार मंडल की स्थानीय इकाई के तत्वावधान में कोरोना वायरस से बचाव, इसके अफवाह तथा भ्रांतियों को दूर करने हेतु आहूत बैठक में सीएचसी सरसावा प्रभारी डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि कोरोना को लेकर अफवाहों से बचें, सावधानी बरते, खुद को भीड़ से दूर रखें। अगर कोई व्यक्ति वुहान (चीन) के शहर में 25 जनवरी के बाद 14 दिन तक रहकर आया है। उसे अगर खांसी, बुखार आता है तो कोरोना हो सकता है। जो व्यक्ति इनके संपर्क में आता है, उसको सचेत रहने की जरूरत है। इसकी अध्यक्षता चेयरमैन अकबर कुरैशी ने की। उद्योगपति राजीव सिंघल, समाजसेवी बालकृष्ण शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष यूसुफ कुरैशी, स्टेट बैंक के मैनेजर अनिल कुमार, प्रधान बाबू नसीम, सीपी शर्मा, केएस मजाहिरी, अनिल जैन, विनय गुप्ता, सीताराम सैनी, पवन गुम्बर, डॉ. रिजवान, अवनीश दुबे, मुकेश बंसल, दीपक सैनी, जसबीर सिंह, विनय गुप्ता, अमजद उमर कुरबान मलिक, तनवीर आदि रहे।
रामपुर मनिहारान सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सर्वेश कुमार ने थाने में आयोजित शिविर में पुलिस कर्मियों को कोरोना वायरस से बचाव के टिप्स दिए। थाना प्रभारी छोटे सिंह सहित थाने के सभी एसआई व कांस्टेबल रहे। बिहारीगढ़ में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में हुई बैठक में थाने के एसएसआई बीके शर्मा ने व्यापारियों से अपील की कि वे अपनी दुकानों के आसपास कूड़ा कचरा इकट्ठा न होने दें। हाथ को बार-बार मुंह पर ना लगाएं। मास्क की अवधि छह घंटे की होती है। यदि वह गीला हो जाए तो उसे तुरंत हटा दें। इसमें अशोक राठौर, अनिवेश काम्बोज, राजकुमार बत्रा, प्रवेश काम्बोज, महिपाल राठौर, विनोद गुप्ता, अश्विनी काम्बोज, दिनेश चौहान, देशपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
बड़गांव में एसडीएम रामपुर मनिहारन एसएन सिंह व सीओ देवबंद चौब सिंह ने संयुक्त रूप से पुलिसकर्मियों को कोरोना वायरस से बचाव के तरीके बताए। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

बिहारीगढ़ में व्यापारियों को कोरोना वायरस के बारे में जागरुक करते एसएसआई बीके शर्मा- फोटो : SAHARANPUR

रामपुर मनिहारान थाने में कोरोना वायरस को लेकर पुलिस कर्मियों को जागरूक करते डा.सर्वेश कुमार।- फोटो : SAHARANPUR