{"_id":"6ab822ddbac944bf8205881e","slug":"administration-remained-on-alert-mode-throughout-the-day-in-shakambhari-devi-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-184587-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: शाकंभरी देवी में दिन भर अलर्ट मोड पर रहा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: शाकंभरी देवी में दिन भर अलर्ट मोड पर रहा प्रशासन
विज्ञापन
शाकंभरी। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी क्षेत्र सहित शिवालिक पहाड़ियों में हो रही लगातार बारिश को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पुलिस ने शाकंभरी नदी में पानी आने की संभावना को देखते हुए क्षेत्र में लगातार अनाउंसमेंट कराकर दुकानदारों और श्रद्धालुओं को सचेत किया। दिन भर सभी को नदी के किनारे से दूर रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की चेतावनी जारी की जाती रही।
शिवालिक पहाड़ियों में मौसम शुक्रवार की रात्रि से ही खराब बना हुआ है। पहाड़ों पर लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते मैदानी क्षेत्रों में स्थित नदी में जलस्तर बढ़ने की संभावना बनी है। शनिवार सुबह पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं को सिद्धपीठ में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। हालांकि सिद्धपीठ में श्रद्धालुओं की संख्या कम ही थी। देर शाम तक भी नदी में पानी नहीं आया परंतु शनिवार को पूरे दिन शिवालिक पहाड़ियों एवं मैदानी क्षेत्र में बारिश होती रही।
कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार एवं शाकंभरी चौकी इंचार्ज रामकुमार गौतम लगातार भूरादेव मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओं को वापस कर रहे थे। कुछ श्रद्धालु भूरादेव मंदिर पर खड़े रहे परंतु पुलिस द्वारा मना करने पर वह भी लौट गए। पुलिस ने विगत रात्रि में ही मौसम को देखते हुए सभी श्रद्धालुओं को सिद्धपीठ से बाहर निकाल लिया था। सीओ शशिप्रकाश शर्मा ने बताया कि बारिश के अलर्ट के चलते रविवार (आज) सिद्धपीठ शाकंभरी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बंद रहेगी।